Dhanu Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम से भरा रहेगा. तृतीय भाव में चंद्रमा, मंगल और बुध की युति आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी. मीन के शुक्र और शनि चतुर्थ भाव में पारिवारिक सुख बढ़ाएंगे. मिथुन के गुरु सप्तम भाव में होने से साझेदारी और विवाह के योग बनेंगे.
करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा कर लेंगे. व्यापार में संचार के साधनों से बड़ा लाभ होने की संभावना है. छोटी यात्राएं आपके बिजनेस नेटवर्क को मजबूत करेंगी. आर्थिक लाभ के योग प्रबल बने हुए हैं.
लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज रोमांस का तड़का लगेगा. आप पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का मन बना सकते हैं. वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी. जीवनसाथी आपकी हर बात का समर्थन करेगा. रिश्तों में नई ऊर्जा और उत्साह का अनुभव आज आपको बहुत सुख देगा.
स्वास्थ्य: सेहत बहुत अच्छी रहेगी. मंगल के प्रभाव से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा जिसे सही दिशा में लगाना जरूरी है. खेलकूद या शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा. खान-पान में प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करना सेहतमंद रहेगा.
सावधानी: वाणी में कठोरता न आने दें और छोटे भाई-बहनों से मधुर संबंध बनाकर रखें.
उपाय: आज मासिक शिवरात्री व्रत है. आज भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी होती है.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
