Dhanu Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: धनु राशि. आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं जो आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत, निर्णय लेने में सक्षम और अत्यधिक प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रदान करेंगे. आज आपका जुनून असंभव कार्यों को भी संभव कर दिखाएंगे.
करियर-बिजनेस: आज आप अपनी कार्यशैली में कुछ नया बदलाव ला सकते हैं. आज का दिन आपकी उत्पादकता और काम की गुणवत्ता को कई गुना बढ़ा देगा. व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे. आप आज किसी नई योजना में निवेश कर सकते हैं.
लव लाइफ: आज आप अपने पार्टनर के प्रति बहुत अधिक भावुक और समर्पित महसूस करेंगे. आज का दिन आपके रिश्तों में एक नई ताजगी और गहराई लाएगी. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने के मौके मिलेंगे. पार्टनर के साथ आज पुराने विवाद सुलझ जाएंगें.
स्वास्थ्य: आज आप खुद को पूरी तरह से ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे. आज आपके चेहरे पर एक विशेष चमक और तेज बना रहेगा. अपनी नियमित दिनचर्या में व्यायाम और मेडिटेशन को शामिल रखें.
सावधानी: अहंकारी होने से बचें और दूसरों की भावनाओं का भी सम्मान करें क्योंकि आपकी सफलता में दूसरों का भी हाथ है.
उपाय: चने की दाल का दान करें और विष्णु जी के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
Also Read: लव राशिफल 12 मार्च 2026: आज किसकी लव लाइफ होगी रोमांटिक और किसके रिश्ते में आएगा तनाव
Also Read: पंचांग 12 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ समय-राहुकाल और दिशाशूल
