Dhanu Aaj Ka Rashifal 1 April 2026, धनु राशि: आज धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा का दशम भाव में होना कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा. गुरु का मिथुन में होना वैवाहिक जीवन और साझेदारी में शुभ फल देगा. पिता का मार्गदर्शन उन्नति के द्वार खोलेगा. सम्मान और रुतबा बढ़ेगा. आप आज अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर रहेंगे.
करियर बिजनेस: करियर में आज नई ऊंचाइयों को छूने का दिन है. बुध और मंगल की स्थिति व्यापार में साहसिक सौदे करने के लिए प्रेरित करेगी. नई नौकरी के अच्छे ऑफर मिलेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है. आर्थिक लाभ के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है.
लव लाइफ: आज शुक्र की स्थिति आपके प्रेम जीवन में रोमांस का संचार करेगी. बुध के प्रभाव से आप पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग करेंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे आज अपने पार्टनर को परिवार से मिलवा सकते हैं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा. कमर दर्द की समस्या हो सकती है. बैठने के पोश्चर पर ध्यान दें. काम के बीच में आराम जरूर करें. नियमित टहलना आपके पाचन तंत्र को ठीक रखेगा. मानसिक परेशानी हो सकती है.
सावधानी: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से बहस न करें.
उपाय: पीली वस्तुओं का दान करें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
