आज का धनु राशिफल 8 अप्रैल 2026: नई योजनाओं में सफलता, पारिवारिक तनाव से बचें

Aaj Ka Dhanu Rashifal 08 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Dhanu Rashifal 08 April 2026: आज चंद्रमा आपकी ही राशि में विराजमान है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. गुरु का मिथुन राशि में होना आपके ज्ञान और विवेक में वृद्धि करेगा. मीन राशि के ग्रहों की युति चतुर्थ भाव में होने से पारिवारिक अशांति हो सकती है. आज आप नई योजनाओं पर काम करना पसंद करेंगे.

करियर और बिजनेस: करियर में आज नई संभावनाओं की तलाश पूरी होगी. व्यापार में बड़े फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल है. गुरु की दृष्टि आपके करियर को स्थिरता प्रदान करेगी. टीम लीडर के रूप में आपकी भूमिका की सराहना होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नई संपत्ति के योग बनेंगे.

लव लाइफ: लव पार्टनर के साथ आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा. फोन पर लंबी बातचीत के बाद आप उनसे मिलने का मन बनाएंगे. प्रपोज करने के लिए भी आज का समय श्रेष्ठ है. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए डिनर का प्लान करें. इससे रिश्ता और मजबूत होगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य कुल मिलाकर ठीक रहेगा. चंद्रमा के आपकी राशि में होने से आप मानसिक रूप से काफी सकारात्मक रहेंगे. हालांकि, थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम करें. ध्यान और संगीत सुनने से आपको सुकून मिलेगा. खान-पान में फलों को शामिल करें.

  • सावधानी: परिवार के सदस्यों के साथ तर्क-वितर्क से बचें.
  • उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं.
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला

यहां पढ़ें राशिफल में जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >