आज का धनु राशिफल: नौकरी में प्रमोशन के संकेत, निवेश से मिल सकता है लाभ

Aaj Ka Dhanu Rashifal 06 April 2026 : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Dhanu Rashifal 06 April 2026 : आज धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का मिथुन में होना रिश्तों में मजबूती लाएगा. मीन राशि के ग्रह सुख भाव में हैं, जिससे भूमि-भवन से जुड़े मामलों पर ध्यान जाएगा. चंद्रमा दोपहर तक लाभ भाव में रहेंगे, जिससे आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी.

करियर/बिजनेस: व्यापार में आज बड़े लाभ के संकेत हैं. प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है. नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. मीन राशि में स्थित शनि और मंगल घर के नवीनीकरण पर खर्च करा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. आर्थिक नियोजन सफल रहेगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में उत्साह बना रहेगा. पार्टनर के साथ फोन पर रोमांस भरी बातें करेंगे और भविष्य के सपने साझा करेंगे. यदि आप प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन अनुकूल है. शाम को पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह डिनर पर जा सकते हैं. रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी.

स्वास्थ्य: सीने में जकड़न या सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. बदलते मौसम का ध्यान रखें. गुरु की कृपा से आप मानसिक रूप से सकारात्मक रहेंगे. शारीरिक सक्रियता बढ़ाएं और योग का सहारा लें. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है.

सावधानी: पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवादों में जल्दबाजी न करें.

उपाय: “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप मानसिक शांति के लिए लाभदायक होगा.

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:

ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >