Career Horoscope Today 23 August 2023: करियर के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, जाने करियर राशिफल

Career Horoscope 2023, Career Horoscope in Hindi, Career Horoscope Today for August 23, 2023: हर इंसान को करियर के लक्ष्य ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और हमारे निराकार जीवन को आकार देते हैं. यहां से जानें आज का करियर राशिफल

Career Horoscope 2023, Career Horoscope in Hindi, Career Horoscope Today for August 23, 2023: किसी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है करियर जो भाग्य, समृद्धि और खुशियों को सुनिश्चित करते है. यहां से जानें आज का करियर राशिफल

मेष करियर राशिफल

अगर आप अपने किसी काम के परिणाम को ले कर चिंतित हैं तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है. सब कुछ ठीक होगा और आपको ये एहसास होगा कि आप बिना किसी बात के ही तनाव ले रहे थे.

वृषभ करियर राशिफल

इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही होंगी. सब कुछ आपके नियंत्रण में है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से पूरी कर रहे हैं. आप बस इसी तरह चलते रहें, सब कुछ आपके पक्ष में ही रहेगा.

मिथुन करियर राशिफल

आज आपका सौभाग्य आपके साथ होगा और आप पाएंगे कि आप अपने सभी लक्ष्यों को चाहे वो कितने भी कठिन क्यों ना हों आसानी से प्राप्त कर पाएंगे. अपने सपनों को पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है दृढ़ इच्छा शक्ति.

कर्क करियर राशिफल

आज आप अपनी जिम्मेंदारियों और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे. क्योंकि कभी-कभी आपका ध्यान भटक जाता है. आज आप ध्यान तो केन्द्रित करेंगे ही साथ में अपनी प्राथमिकताएं भी तय कर सकेंगे.

सिंह करियर राशिफल

अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे. इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे.

कन्या करियर राशिफल

अगर आप अपने निश्चय पर अटल रहे तो जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंच सकते हैं. आपके पास कोई जादुई छड़ी नहीं है, लेकिन अगर आप अपने काम को कड़ी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें तो सफल जरूर होंगे.

तुला करियर राशिफल

आप अपने आप को बधाई दीजिए, क्योंकि सब काम ठीक से हो रहे हैं. और आप अपने लक्ष्यों को निश्चित समय पर पूरा कर पाएंगे. लेकिन, एक बात आपको ध्यान में रखनी चाहिए कि अपनी जिम्मेंदारियों को बखूबी निभाएं.

वृश्चिक करियर राशिफल

आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी. जो आपको गर्व और उत्साह से भर देगी. ये उन्नति पा कर आपको ये एहसास होगा कि आपने सही समय पर सही कदम उठाए और जब बात आपके काम की आती है तो आप किसी से भी नहीं घबराते.

धनु करियर राशिफल

इस समय आप बिना ज्यादा प्रयास के सफलता प्राप्त कर लेंगे. भाग्य आपके साथ है. आपके कार्यालय में आपको प्रशंसा मिलेगी और आप पाएंगे कि आप सभी काम सही कर रहे हैं और वो भी बिना अधिक प्रयास के.

मकर करियर राशिफल

आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे. अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें. इससे आपको जल्दी सफलता मिलेगी.

कुंभ करियर राशिफल

अपनी व्यावसायिक सीमा को बढ़ाने के लिए ये दिन बहुत अच्छा है. ये वो दिन है जबकि आपके कदम धरती पर नहीं टिकेंगे. इस समय आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. आपका रुझान अपनी व्यावसायिक और सामाजिक योग्यताओं को बढ़ाने में रहेगा.

मीन करियर राशिफल

आज आप काम और मस्ती दोनों ही कर सकेंगे. अपनी विभिन्न रुचियों को जानें और सोचें कि आप उन्हें काम के साथ कैसे मिला सकते हैं. अब आप अपनी रुचियों को अपने काम के साथ मिला कर भी देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >