Career Horoscope Today 21 September 2023: करियर के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, जाने करियर राशिफल

Career Horoscope 2023, Career Horoscope in Hindi, Career Horoscope Today for 21 September , 2023: हर इंसान को करियर के लक्ष्य ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और हमारे निराकार जीवन को आकार देते हैं. यहां से जानें आज का करियर राशिफल

Career Horoscope 2023, Career Horoscope in Hindi, Career Horoscope Today for 21 September , 2023: किसी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है करियर जो भाग्य, समृद्धि और खुशियों को सुनिश्चित करते है. यहां से जानें आज का करियर राशिफल

मेष करियर राशिफल

आज आप अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे और किसी भी परेशानी से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे.आज आपकी उत्पादन क्षमता भी ज्यादा रहेगी.

वृषभ करियर राशिफल

जिस इंसान को आप पसंद नहीं करते वो अब आपकी आंखों में कांटे की तरह से चुभेगा.ध्यान रहे कि उसके गलत व्यवहार का आप पर कोई असर ना पड़े.

मिथुन करियर राशिफल

जो लोग निर्यात से संबंधित व्यवसाय में हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा है.दूर रह रहे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी आपको लाभ होगा.

कर्क करियर राशिफल

आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है.दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा.

सिंह करियर राशिफल

आज शायद आप अपने किसी नजदीकी से बहस में पड़ जाएं.अपना संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें, क्योंकि गुस्सा करने से आपको कोई लाभ नहीं होगा.

कन्या करियर राशिफलकन्या करियर राशिफल

जिस व्यक्ति से आपकी नहीं बनती है, वो आपका जीना हराम कर सकता है.वो शायद आपके उच्च् अधिकारियों की नजर में आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करे, इसलिए सावधान रहें.

तुला करियर राशिफल

आपके हाथ से बाहर होती परिस्थितियां शायद आपको बहस करने पर मजबूर कर दें.आप अपने गुस्से पर काबू रखें इससे आपको ही लाभ होगा.

वृश्चिक करियर राशिफल

आज आपको कुछ लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा.आपके आस-पास कुछ नकारात्मक लोग हैं, जो आपके बारे में नहीं सोचते.वो शायद आपको उच्च अधिकारियों की नजर में गिराने की कोशिश करें.

धनु करियर राशिफल

आप से जलन करने वाला कोई व्यक्ति आप से बहस कर सकता है इसलिए आप शांत ही रहें तो अच्छा होगा.आपकी हाल की सफलता को बहुत से लोग सराह रहे हैं पर साथ ही कुछ लोगों में आपके लिए ईर्ष्या भी पैदा हो गई है.

मकर करियर राशिफल

इस समय आपको किसी विरोध या प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ेगा.ये समय बहुत अच्छा है और आप इस समय व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनो क्षेत्रों में किसी भी चुनौती पूर्ण काम में सफल रहेंगे.

कुंभ करियर राशिफल

यदि आप अपना व्यवसाय चलाते हैं तब आपको अपने पुराने कर्मचारियों के प्रति आभरी होना चाहिये.हो सकता है कि नवीन कर्मचारियों की गलती के कारण जो नुकसान आप उठा रहे थे, उसे पुराने कर्मचरियों द्वारा सही कर दिया गया हो.

मीन करियर राशिफल

आप अच्छी तरह से जानते हैं कि कूटनीति और समझदारी से अपने विरोधियों को कैसे काबू में किया जा सकता है.आपके कार्यालय में आपके विरोधी आपको अपने उच्च अधिकारी की नजर में गिराने की कोशिश करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >