Career Horoscope Today for 15 September 2023: करियर के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, जाने करियर राशिफल

Career Horoscope 2023, Career Horoscope in Hindi, Career Horoscope Today for 15 September , 2023: हर इंसान को करियर के लक्ष्य ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और हमारे निराकार जीवन को आकार देते हैं. यहां से जानें आज का करियर राशिफल

Career Horoscope 2023, Career Horoscope in Hindi, Career Horoscope Today for 15 September , 2023: किसी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है करियर जो भाग्य, समृद्धि और खुशियों को सुनिश्चित करते है. यहां से जानें आज का करियर राशिफल

मेष करियर राशिफल

आपका नया काम उत्तरदायित्वों का बोझ आपके सिर पर डालेगा और आपको संस्थान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी. .

वृषभ करियर राशिफल

आज संभव है कि आप कोई ऐसी कंपनी में काम शुरू करें, जहां पर कर्मचारियों के लिये बड़ा अच्छा माहौल है. इस काम के जरिये आप अपनी संपूर्ण क्षमता का उपयोग कर पा रहे हैं.

मिथुन करियर राशिफल

आपकी नौकरी बदलने की सोच आज सत्य में परिणित हो सकती है. इससे आपको लंबे समय से चले आ रहे मानसिक दबाव से मुक्ति मिल सकेगी.

कर्क करियर राशिफल

आज का दिन नौकरी में बदलाव के संकेत करता है. लेकिन ये बात ध्यान में रखिये कि दूर के ढोल सुहावने होते है. आपको नवीन संस्थान में काम करने के लिये अपनी पूरी शक्ति लगा देनी होगी.

सिंह करियर राशिफल

नौकरी में बदलाव से आप अपने आप में शांति महसूस करेंगे. इस शांति के फलस्वरूप काम करने का आपका तरीका भी सकारात्मक होगा.

कन्या करियर राशिफल

नवीन काम के साथ ढेर सारे उत्तरदायित्व भी सामने आएंगे. आपको संस्थान के प्रतिमान के साथ चलने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी. संस्थान के किसी तकनीकी काम में आपकी प्रतिभा का परिचय मिलेगा.

तुला करियर राशिफल

आज भले ही आपके दिमाग में कोई नया आजीविका का विकल्प हो, लेकिन आज का दिन उसे चुनने का बिल्कुल भी नही है. किसी भी नई योजना के लिये लंबा समय लेकर सोच विचार करें.

वृश्चिक करियर राशिफल

आज के दिन आप थोड़े से अवसाद में आ सकते हैं, यदि आप किसी नौकरी की तलाश में है. आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और अब अपना आवेदन कंपनियों में डालते हुए परेशान हो चुके हैं.

धनु करियर राशिफल

आज के दिन यदि आप बेरोजगार हैं तब नवीन नौकरी के प्रस्ताव अवश्य मिलेंगे परंतु वे उसी कार्यक्षेत्र में हो, ये जरूरी नहीं.

मकर करियर राशिफल

आज कार्यस्थल पर अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें. धैर्य रखने में काफी मेहनत की आवश्यकता होती है और आज आपको धैर्य की जरूरत होगी. आपमें से कुछ काफी अच्छे से काम कर रहे होंगे.

कुंभ करियर राशिफल

आज के दिन, नौकरी की तलाश में अपने गुस्से को बेकाबू ना होने दें. आपके लिये सही पद का प्रस्ताव आने में समय लग सकता है, धैर्य रखना आवश्यक है.

मीन करियर राशिफल

आज आपको ऐसा काम मिलने की संभावना है, जिसमें आसानी से पैसा मिल सके. आप अपना वर्तमान काम छोड़ने का विकल्प भी सामने रख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >