खराब स्वास्थ्य आपकी पढ़ाई की गति को प्रभावित कर सकता है, यहां देखें मकर राशि का 21 से 27 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Capricorn Weekly Horoscope 21 to 27 September 2025: मकर राशि के लिए 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Capricorn Weekly Horoscope 21 to 27 September 2025: सितंबर माह का चौथा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.

यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक व्यस्तता और दौड़-भाग से भरा रहेगा. लगातार भागदौड़ के कारण आप चिड़चिड़े और तुनकमिज़ाज हो सकते हैं. इस वजह से आपके स्वभाव में आक्रामकता देखी जाएगी और आप लोगों से सहजता से बात करने में कठिनाई महसूस करेंगे. इस समय आपको संयम बनाए रखना बेहद आवश्यक है.

आर्थिक मामलों में सतर्कता

गुरु देव के आपकी चंद्र राशि के छठे भाव में होने से आपको इस सप्ताह चेतावनी दी जाती है कि जरूरत से ज्यादा खर्च करने और किसी भी चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं में शामिल होने से बचें. आर्थिक नुकसान से बचने के लिए घर के बड़े-बुजुर्गों, पिता या पिता तुल्य किसी व्यक्ति से वित्तीय मामलों पर सलाह लेना लाभदायक रहेगा.

पारिवारिक संबंधों में संतुलन

इस सप्ताह घर के किसी सदस्य की धूम्रपान जैसी बुरी आदत आपको परेशान कर सकती है. इस वजह से परिवार में किसी बड़े विवाद या झगड़े की संभावना बन सकती है. ऐसे में गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत रहकर बात करें और स्थिति को समझने का प्रयास करें. इससे रिश्तों में तनाव कम होगा.

करियर में सहयोग की आवश्यकता

करियर में आगे बढ़ने के लिए इस समय सटीकता और धैर्य जरूरी है. आप खुद को सर्वोपरि मानकर दूसरों की मदद लेने से बच सकते हैं, लेकिन ऐसा करना भविष्य में असफलता का कारण बन सकता है. इस सप्ताह सहयोग और टीमवर्क को महत्व देने से आपके काम में आसानी होगी.

छात्रों के लिए स्वास्थ्य चेतावनी

छात्रों को इस सप्ताह स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार पर ध्यान देने की आवश्यकता है. खराब स्वास्थ्य आपकी पढ़ाई की गति को प्रभावित कर सकता है, जिससे आपको अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. शुरुआत से ही स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना आपके लिए लाभदायक होगा.

उपाय

प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए इस सप्ताह मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. यह उपाय आपके कार्यों को सफल बनाने और जीवन में संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >