Capricorn Monthly Horoscope June 2025: मकर राशि वालों को नए रिश्तों के प्रस्ताव मिल सकते है, पढ़ें मासिक राशिफल

Capricorn Monthly Horoscope June 2025: जून 2025 मकर राशि वालों के लिए नई संभावनाओं और पारिवारिक खुशियों से भरपूर रहेगा. इस माह ग्रहों की अनुकूल स्थिति जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाएगी. करियर, शिक्षा और प्रेम जीवन में सुधार के संकेत हैं. आइए जानें, मकर राशि के लिए पूरा मासिक राशिफल.

मकर राशि जून 2025 का मासिक राशिफल

Capricorn Monthly Horoscope June 2025: जून का महीना शुरू होते ही हमारे मन में यह सवाल उठता है कि यह समय हमारे लिए कैसा रहेगा. क्या परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी? व्यापार में सफलता मिलेगी या कोई चुनौती सामने आएगी? इन्हीं प्रश्नों के उत्तर लेकर आए हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा, जिन्होंने ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर मकर राशि के जातकों के लिए जून माह का संपूर्ण राशिफल तैयार किया है.

पारिवारिक जीवन

  • मकर राशि वालों के लिए जून का महीना परिवारिक सुख और खुशियों से भरपूर रहेगा.
  • इस माह परिवार के सभी सदस्य एकजुट और आनंदित रहेंगे.
  • भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
  • नए वाहन या घरेलू वस्तुओं की खरीदारी संभव है.
  • परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की भी संभावना बन रही है.
  • साहस और आत्मविश्वास में भी इज़ाफा होगा.

व्यापार एवं नौकरी

  • व्यापारियों के लिए माह की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है.
  • प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, विशेषकर प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलेगी.
  • जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं.
  • 22 जून के बाद व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन नए व्यापार की शुरुआत टालें.
  • नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मान मिलेगा.
  • काम के तरीके में सुधार होगा और कार्य समय से पहले पूर्ण होंगे.

शिक्षा एवं करियर

  • छात्रों के लिए यह महीना सकारात्मक और शुभ संकेतों वाला रहेगा.
  • ग्रहों की स्थिति आपके शैक्षणिक क्षेत्र में उन्नति का संकेत दे रही है.
  • उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, और जो विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें भी अवसर मिलेगा.
  • सिविल सेवा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी शुभ संकेत मिल रहे हैं.
  • 6 जून के बाद करियर में अप्रत्याशित प्रगति देखने को मिलेगी.

प्रेम जीवन

  • प्रेम संबंधों के लिहाज से जून माह रोमांटिक और उत्साहपूर्ण रहेगा.
  • माह के मध्य तक प्रेमी जोड़ों के बीच सामंजस्य और रोमांस बना रहेगा.
  • एक साथ लंबी यात्रा की योजना भी बन सकती है.
  • नए रिश्तों के प्रस्ताव भी मिल सकते है.
  • वैवाहिक जीवन की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है, लेकिन समय के साथ समझदारी से संबंध सुधरेंगे.

स्वास्थ्य

  • स्वास्थ्य के मामले में यह महीना सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ सावधानियों की जरूरत है.
  • विशेषकर मंगल की स्थिति अनुकूल नहीं रहने से माह की शुरुआत में पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है.
  • 15 जून के बाद वाहन चलाते समय अत्यधिक सतर्कता बरतें.
  • नियमित टहलना और संतुलित खानपान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

शुभ अंक व रंग

  • लकी नंबर: 7
  • लकी कलर: बैंगनी

उपाय

  • शनिवार को भगवान शनि की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान करें.
  • मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान मंदिर में दर्शन करें.

परामर्श हेतु संपर्क करें

यदि आप अपनी जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न, या व्रत-त्योहारों से जुड़ी विस्तृत जानकारी या सलाह चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >