मकर राशिफल 8 अगस्त 2026: मेहनत दिलाएगी सफलता, करियर और व्यापार में खुलेंगे नए अवसर

Aaj Ka Makar Rashifal 8 August 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Makar Rashifal 8 August 2026: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मेहनत का फल दिलाने वाला साबित हो सकता है. करियर और व्यापार में नई साझेदारी तथा महत्वपूर्ण अवसर मिलने के योग हैं. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, जबकि प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा और अनुशासित दिनचर्या आपको लाभ पहुंचाएगी.

करियर-बिजनेस

दिन के प्रथम भाग में चंद्रमा के षष्ठ भाव में रहने से प्रतिस्पर्धा के बीच आपकी मेहनत और अनुशासन सफलता दिलाएंगे. दिन के उत्तरार्ध में चंद्रमा के सप्तम भाव में प्रवेश करने से साझेदारी, नए अनुबंध और व्यावसायिक सहयोग से लाभ मिलने के प्रबल योग बनेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास बढ़ेगा तथा कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी. व्यापार में नई साझेदारी भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है.

रिलेशनशिप

परिवार के सदस्यों के साथ सहयोग और विश्वास बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध और आपसी समझ मजबूत होगी. किसी पुराने मतभेद का शांतिपूर्ण समाधान निकल सकता है. परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक संतोष प्रदान करेगा.

यह भी पढ़ें; घर में झगड़ा? वास्तु की ये 4 गलतियां सुधारें

लव लाइफ

प्रेम संबंधों में स्थिरता और भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और सहयोग बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत होने के शुभ संकेत हैं.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा और दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी. नियमित योग, व्यायाम और संतुलित आहार लाभकारी सिद्ध होंगे. अधिक कार्य के बीच पर्याप्त विश्राम करना आवश्यक रहेगा. मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और प्राणायाम करें.

आज का विशेष योग व उपाय

आज का दिन भगवान शनि को समर्पित है. पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें तथा "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें. इससे कार्यों में स्थिरता, आर्थिक उन्नति और बाधाओं से मुक्ति मिलने की मान्यता है.

शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 4

यह भी पढ़ें : सावन शिवरात्रि 2026: जब सिर्फ 43 मिनट की पूजा बदल सकती है आपकी किस्मत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >