Budh Gochar 2025: आने वाले 22 जून से बुध की चाल से चमकेंगी इन राशियों की किस्मत

Budh Gochar 2025: आने वाले 22 जून 2025 को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेगा, जिसका प्रभाव कुछ खास राशियों पर विशेष रूप से दिखाई देगा। यह गोचर करियर, प्रेम जीवन और निर्णय शक्ति को प्रभावित करेगा. जानिए किन राशियों की किस्मत बदलेगी और कैसे यह बदलाव आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा.

Budh Gochar 2025 in Cancer: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क और संचार का कारक माना गया है. यह ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करता है, तो उसका असर हर किसी की जिंदगी पर खास तौर से दिखता है. इस बार ग्रहों के राजकुमार बुध, 22 जून 2025 को रात 9:33 बजे कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और 30 अगस्त 2025 तक यहीं रहेंगे.बुध का यह गोचर नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा और संचार से जुड़े मामलों में खास महत्व रखता है.इस दौरान लोगों की सोचने-समझने की शक्ति में इजाफा होगा, फैसले लेने की क्षमता बढ़ेगी और संवाद शैली में सुधार आएगा. खास बात यह है कि इस बार 5 राशियों को बुध के गोचर से जबरदस्त फायदा मिलने वाला है. आइए जानते हैं कि किन-किन राशियों की चमकने वाली है किस्मत और क्या होंगे इसके प्रभाव.

वृषभ राशि

सोच में आएगा विस्तार, करियर में दिखेगा ग्रोथ

वृषभ राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर नई संभावनाएं लेकर आएगा. शिक्षा, यात्रा और संचार के क्षेत्र में खास तरक्की मिल सकती है. आपके विचारों में स्पष्टता और गहराई आएगी.नौकरी या बिजनेस में आपकी योजनाएं सफल होंगी. दूसरों के सामने अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने में माहिर बनेंगे. यह समय किसी खास प्रोजेक्ट या डील को फाइनल करने के लिए बेहद अनुकूल है.

एस्ट्रो के 10 सरल नियम जो आपके नए घर को बना सकते हैं सौभाग्यशाली

कन्या राशि

बढ़ेगा सोशल नेटवर्क, रिश्तों में आएगी मधुरता

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय सामाजिक तौर पर एक्टिव होने का है. नए लोगों से मुलाकात होगी और पुराने रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. बातों को समझदारी से रखने का अंदाज़ सभी को प्रभावित करेगा. करियर में नए कनेक्शन फायदेमंद साबित हो सकते हैं. संवाद कौशल की वजह से ऑफिस और निजी जीवन दोनों में कामयाबी मिलेगी

तुला राशि

करियर में नई जिम्मेदारी, मिलेगी तरक्की

तुला राशि के जातकों को बुध का यह गोचर करियर में एक बड़ा ब्रेक दे सकता है. ऑफिस में सीनियर्स से बेहतर तालमेल बनेगा. कोई नया प्रोजेक्ट या प्रमोशन मिल सकता है. इस दौरान लिए गए फैसले भविष्य में बहुत फायदा देंगे. बिजनेस करने वालों के लिए यह समय प्लानिंग और स्ट्रैटजी लागू करने के लिए बेस्ट रहेगा.

वृश्चिक राशि

शिक्षा और आत्म-विकास का समय

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का गोचर ज्ञान और आत्म-विकास की दिशा में आगे बढ़ने का मौका है.उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं या स्किल डेवेलपमेंट में सफलता मिलेगी. लंबी यात्रा की संभावना है जो जीवन में नया अनुभव जोड़ सकती है. मानसिक शांति और स्पष्ट सोच से लाइफ में स्थिरता आएगी. यह समय खुद को बेहतर बनाने का है.

बुध गोचर 2025 का असर हर राशि पर पड़ेगा, लेकिन ऊपर बताई गई 4 राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा.इस दौरान नौकरी, पढ़ाई, रिश्ते और आत्मविकास से जुड़े क्षेत्रों में शानदार परिणाम सामने आ सकते हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >