बुध ग्रह के गोचर से मीन राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन राशि वालों की लाइफ में आएगा बदलाव

Budh Gochar 2026: बुध ग्रह कुंभ राशि से निकलकर 11 अप्रैल 2026 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 30 अप्रैल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र में मीन राशि को बुध की नीच राशि कहा जाता है, इसलिए इस दौरान बुध का प्रभाव सामान्य से कमजोर हो सकता है.

Budh Gochar 2026: बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, तर्क, संचार, व्यापार, बैंकिंग, कूटनीति, लेखन, संपादन और सामाजिक संबंधों का कारक माना जाता है. जब बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, तो व्यक्ति की निर्णय क्षमता तेज होती है, संवाद कौशल प्रभावशाली होता है और करियर में प्रगति मिलती है. लेकिन जब बुध मीन राशि में प्रवेश करता है, तो भावनात्मकता बढ़ जाती है और तार्किक सोच थोड़ी कमजोर हो सकती है. इसका सीधा असर व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर पड़ सकता है.

मीन राशि में बुध के गोचर का प्रभाव

बुध ग्रह का गोचर और भी खास इसलिए है, क्योंकि मीन राशि में पहले से सूर्य, शनि और मंगल मौजूद रहेंगे. बुध के प्रवेश के साथ ही यहां एक दुर्लभ चतुर्ग्रही योग बनेगा, जो लगभग 30 वर्षों बाद बन रहा है. इसके साथ ही बुधादित्य योग, नीच भंग राजयोग और बुध-शनि युति जैसे महत्वपूर्ण योग भी बनेंगे. ये सभी योग मिलकर जीवन में बड़े बदलाव और गहरे प्रभाव ला सकते हैं.

चंद्रमा के बाद सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह है बुध

बुध चंद्रमा के बाद सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह है और लगभग 21 से 30 दिनों में एक राशि में रहता है. सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनता है, जो बुद्धि और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाता है. वहीं शनि के साथ बुध की युति व्यक्ति को अनुशासन, धैर्य और व्यावहारिक सोच प्रदान करती है. मंगल ऊर्जा देता है, लेकिन जल्दबाजी और आवेश भी बढ़ा सकता है. इसलिए यह गोचर मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा.

मेष राशि: मेहनत ज्यादा, रिजल्ट कम मिल सकता है

मेष राशि के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी होकर द्वादश भाव में गोचर करेंगे. यह भाव खर्च, विदेश यात्रा और मानसिक स्थिति से जुड़ा होता है. इस दौरान मानसिक थकान, अनिद्रा और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है. छोटी-छोटी बातें परेशान कर सकती हैं. काम में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे. यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें देरी हो सकती है. हालांकि परिवार के किसी सदस्य के लिए विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं.
उपाय: प्रत्येक बुधवार भगवान गणेश को लड्डू अर्पित करें.

वृषभ राशि: कार्य में सफलता मिलेगी तथा निवेश से लाभ होगा

बुध ग्रह आपकी राशि के दूसरे और पंचम भाव के स्वामी होकर एकादश भाव में गोचर करेंगे. यह भाव आय, लाभ और इच्छाओं की पूर्ति से जुड़ा है. इस दौरान आय के नए स्रोत बनेंगे और निवेश से लाभ मिलेगा. परिवार में सहयोग बढ़ेगा और पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं. बैंकिंग तथा शेयर बाजार से लाभ होगा.
उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं.

मिथुन राशि: करियर तथा परिवारिक जीवन में लाभ होगा

बुध ग्रह आपकी राशि के लग्नेश और चौथे भाव के स्वामी होकर आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे, जो करियर और प्रतिष्ठा का भाव है. इस दौरान करियर में उन्नति होगी, नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. हालांकि अति आत्मविश्वास से बचना जरूरी है. अधूरे पड़े परियोजना पूरा होगा.
उपाय: प्रतिदिन गणेश मंत्र का जाप करें.

कर्क राशि: कार्य में उन्नति तथा प्लान सक्सेस होगा

बुध ग्रह आपकी राशि के तीसरे तथा द्वादश भाव के स्वामी है. आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करेंगे, जो भाग्य और धर्म का भाव माना जाता है. इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा और उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा तथा नई योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी. तकनीकी और डिजिटल क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा, लेकिन समझदारी से निर्णय लेना पड़ेगा.
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और गुरुजनों का सम्मान करें.

सिंह राशि: पैसा खर्च करने से पहले सलाह ले

बुध ग्रह आपकी राशि के दूसरे तथा एकादश भाव के स्वामी है, आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर करेंगे, जो अचानक घटनाओं और गुप्त मामलों का भाव है. इस दौरान आर्थिक मामलों में सावधानी रखना आवश्यक है. खर्च बढ़ सकते हैं और आय में कमी आ सकती है. कार्यस्थल पर तनाव और विवाद की स्थिति बन सकती है. इस समय बेवजह के विवाद से दूर रहे. वाणी को कंट्रोल रखे.

उपाय: हरी मूंग दाल का दान करें इससे नकारात्मक असर कम होगा

कन्या राशि: काम में बार बार रुकावट आ सकती है.

बुध ग्रह आपकी राशि के दशम भाव तथा लग्नेश होकर सप्तम भाव में गोचर करेंगे, जो विवाह और साझेदारी का भाव है. इस दौरान करियर और व्यापार में उन्नति होगी. हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव आ सकता है. साझेदारी में सावधानी रखना जरूरी होगा. डिजिटल क्षेत्र में कार्य कर रहे है सपने साकार होंगे, इस समय साझे में व्यापार आरंभ नहीं करें, नुकसान होगा.
उपाय: हरी पालक गाय को खिलाए.

तुला राशि: कार्य में बार बार रुकावट आ सकती है.

बुध ग्रह आपकी राशि के द्वादश और नवम भाव के स्वामी है. आपकी राशि के षष्ठम भाव में गोचर करेंगे, जो रोग, ऋण और शत्रु का भाव है. इस दौरान काम में बाधाएं आ सकती हैं और आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव रहेगा. गुप्त कार्य में रुकावट से आप परेशान हो सकते है, इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा. विशेषकर नसों और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. खान पान पर ध्यान रखें.

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और दिनचर्या व्यवस्थित रखें.

वृश्चिक राशि: रिश्ते में गहराई बढ़ेगी धन का लाभ होगा

बुध ग्रह आपकी राशि के अष्टम और एकादश भाव के स्वामी है. बुध आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेंगे, जो शिक्षा, प्रेम और बुद्धि का भाव है. विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. विशेषकर जो लोग बैंकिंग तथा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से सम्बंधित पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगा. आय में स्थिरता रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. परिवार से सहयोग की उम्मीद नहीं रखे. संवाद करते समय सावधानी रखना जरूरी है.

उपाय: बुधवार को दान करें और वाणी पर संयम रखें.

धनु राशि: समझदारी से किसी विषय पर निर्णय ले कार्य में सफलता मिलेगी

बुध ग्रह आपकी राशि के सप्तम तथा दशम भाव के स्वामी है. आपकी राशि के चतुर्थ भाव में बुध ग्रह गोचर करेंगे, जो घर, माता और सुख से जुड़ा है. इस दौरान पारिवारिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. संपत्ति से जुड़े निर्णय फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. परिवार से सहयोग प्राप्त होगा साथ ही भाग्य साथ देगा. कार्य में का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा लेकिन लापरवाही से दूर रहे, भाड़ी नुकसान होगा.
उपाय: बुधवार को मंदिर में मूंग दाल का दान करें.

मकर राशि: साकारात्मक सोच दैनिक जीवन में बदलाव देगा

बुध ग्रह आपकी राशि के पाचवां तथा आठवां भाव के स्वामी है. आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे, जो साहस और संचार का भाव है. इस दौरान विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि इस दौरान भाग्य का साथ कम मिलेगा, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी. कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होगा. सोशल मीडिया पर सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें. आय ठीक रहेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
उपाय: बहन या मौसी को उपहार दें.

कुंभ राशि: हौसला बुलंद रखे

कुंभ राशि के लिए बुध पंचम तथा अष्टम भाव के स्वामी है. बुध आपकी राशि के द्वितीय भाव में गोचर करेंगे, जो धन और वाणी का भाव है. इस दौरान आय में वृद्धि होगी और वाणी प्रभावशाली बनेगी. नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा. हालांकि स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है. माइग्रेन संबंधित समस्या बनेगा.
उपाय: बुधवार को काले तिल का दान करें.

मीन राशि: आत्मविश्वास बनाए रखे सफलता मिलेगा.

बुध ग्रह आपकी राशि के चौथे तथा सातवें भाव के स्वामी है. आपकी राशि के पहला भाव में बुध का गोचर हो रहा है, यानी लग्न भाव में स्थित रहेंगे. इस दौरान व्यक्तित्व में बदलाव आएगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन निर्णय लेने में भ्रम हो सकता है. निवेश करने से पहले परिवार में सलाह ले. रियल स्टेट संबंधित कार्य से जुड़े है उन्हें अच्छा लाभ होगा, लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी, वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है.

उपाय: वाणी पर नियंत्रण रखें और परिवार की सलाह लेकर निर्णय लें.

बुध का यह गोचर सभी राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आएगा. जहां कुछ राशियों को करियर और धन में लाभ मिलेगा, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. यह समय सिखाता है कि धैर्य, संयम और सही निर्णय से किसी भी परिस्थिति को अपने पक्ष में किया जा सकता है. ग्रहों का प्रभाव अस्थायी होता है, इसलिए सकारात्मक सोच और सही प्रयास ही सफलता की कुंजी है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/954529

यह भी पढ़ें: खरमास समाप्ति के साथ उदय होंगे शनि, इस शुभ दिन से गूंजेंगी शहनाइयां, मांगलिक कार्यों की होगी शुरुआत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >