Budh Gochar 2024 in Dhanteras: धनतेरस पर हो रहा है बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों को होगा फायदा

Budh Gochar 2024 in Dhanteras:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण है. धनत्रयोदशी के दिन बुध ग्रह अपनी राशि बदलेंगे. इस दिन बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करते हुए शुक्र के साथ युति करेंगे. यह युति लक्ष्मी नारायण राजयोग के रूप में जानी जाती है. यह लक्ष्मी नारायण राजयोग कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ प्रदान करेगा. आइए जानें उन राशियों के बारे में

वृषभ राशि

शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और वृश्चिक राशि में बुध के साथ मिलकर लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे. इस युति के कारण आपको भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा. करियर के क्षेत्र में आप प्रगति की ओर बढ़ सकते हैं. इस समय आपके बिगड़े हुए कार्य भी सफल हो सकते हैं. इसके अलावा, इस राशि के कुछ जातकों पर धन की देवी लक्ष्मी की कृपा हो सकती है, जिससे वे समृद्ध हो सकते हैं.

Rama Ekadashi 2024 Bhog: रमा एकादशी पर जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, भगवान विष्णु होंगे

सिंह राशि

आपके लिए बुध ग्रह का गोचर सकारात्मक परिणाम दे सकता है. क्योंकि बुध आपकी राशि से चतुर्थ भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस कारण आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है. साथ ही, इस समय आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. जो लोग अपने व्यवसाय में निवेश करने और उसे आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है.

तुला राशि

आपके लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ परिणाम दे सकता है. यह ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान पर स्थित होने जा रहा है. इस अवधि में आपको अटका हुआ धन मिल सकता है. नवविवाहित दंपत्तियों के लिए संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. इसके अलावा, जीवनसाथी की उन्नति के भी आसार हैं. आर्थिक मामलों में भी यह गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा और दिवाली के अवसर पर आपकी अच्छी कमाई हो सकती है.

वृश्चिक राशि

लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण आपकी राशि में होने वाला है. इसके परिणामस्वरूप, आप बौद्धिक रूप से अधिक सशक्त अनुभव करेंगे. यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो नवंबर के महीने में परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं. इस समय, समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आपकी भेंट होने की संभावना भी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >