मेष राशि को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, देखें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

Aries Weekly Horoscope 29 June to 5 July 2025: मेष राशि के लिए 29 जून से 5 जुलाई 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Aries Weekly Horoscope 29 June to 5 July 2025: जुलाई माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

मेष साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2025

इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए तरक्की, अवसर और आत्मसंयम का समय है. यदि आप किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं या प्रमोशन की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रह सकता है. अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, वहीं आर्थिक स्थिति बेहतर होते हुए भी खर्चों में वृद्धि संभव है.

मेष राशि को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, देखें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों की बॉस के साथ गलतफहमी की संभावना है, देखें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में पारदर्शिता जरूरी है, देखें 29 जून से 5 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि को मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है, देखें 29 जून से 5 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

करियर और व्यापार

यह सप्ताह करियर में अहम निर्णय लेने का समय है. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. बिजनेस से जुड़े लोगों को अचानक बड़ा सौदा या कॉन्टैक्ट मिल सकता है. सहकर्मियों के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा, लेकिन दस्तावेजों में लापरवाही न करें.

रिलेशनशिप और परिवार

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. हालांकि, जीवनसाथी के साथ हल्के भ्रम की स्थिति बन सकती है जिसे संवाद से सुलझाया जा सकता है. प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है. किसी पुराने मित्र से मिलना भी संभव है.

इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है, देखें 29 जून से 5 जुलाई 2025

कन्या राशि के जातकों को खर्चों पर नजर रखना जरूरी है, देखें 29 जून से 5 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह तुला राशि वालों को फिजूल खर्च से बचना होगा, जानें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के रुके प्रोजेक्ट दोबारा गति पकड़ सकते हैं, जानें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

स्वास्थ्य सलाह

मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान करें. पेट संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए खानपान में संतुलन रखें. नींद पूरी लें और डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज विशेष सतर्कता बरतें.

लकी डेट्स: 1, 4, 5
लकी कलर: गुलाबी, पीला, लाल
लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, गुरुवार

धनु राशि वालों के प्रेम संबंधों में नई ताजगी आएगी, देखें 29 जून से 5 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जानें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वालों को अलग पहचान मिलेगी, जानें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों का ट्रांसफर का योग बन रहा है, देखें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह की सावधानी

  • जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें.
  • विवादित लोगों या विषयों से दूरी रखें.
  • गुस्से पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें.

इस सप्ताह के उपाय

  • मंगलवार को हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं, गुड़ और चना का भोग लगाएं.
  • “ॐ भौमाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.
  • लाल वस्त्र पहनना शुभ रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >