कुंभ राशि वालों को मिल सकता है नया प्रेम या विवाह प्रस्ताव, जानें 8 से 14 जून का साप्ताहिक राशिफल

Aquarius Weekly Horoscope 8 June to 14 June 2025: कुंभ राशि के लिए 8 जून से 14 जून 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Aquarius Weekly Horoscope 8 June to 14 June 2025: जून माह का दूसरा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कुम्भ साप्ताहिक राशिफल जून 2025

कुंभ :इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए नए विचारों और आत्मनिर्भरता का समय रहेगा. आपकी अनूठी सोच और नवाचार से लोग प्रभावित होंगे. सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी और किसी नए परिचित से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है.

करियर और व्यवसाय

कार्यस्थल पर आपके विचारों को अच्छी मान्यता मिलेगी. टेक्नोलॉजी, रिसर्च, शिक्षा या कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह प्रगति से भरपूर रहेगा. यदि आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है, लेकिन जोखिम लेने से पहले सही योजना बनाना जरूरी होगा. सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, पर अहंकार या ईगो क्लैश से बचना बेहतर होगा.

रिलेशनशिप और पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य की बात आपको भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है. प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है. विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ मधुर संवाद बनाए रखने की सलाह दी जाती है. अविवाहितों को प्रेम संबंध या विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद की कमी, आंखों में जलन या माइग्रेन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. स्क्रीन टाइम कम करें और पानी खूब पिएं. मानसिक थकान से बचने के लिए नियमित ध्यान और योग करें.

शुभ तिथियां: 10, 11, 12
शुभ रंग: हरा, नीला, क्रीम
शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार, शनिवार

सावधानी

जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक विवाद से बचें.

उपाय

शनिवार को किसी जरूरतमंद को नीले रंग के वस्त्र और उड़द दाल दान करें. साथ ही “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >