Aquarius Monthly Horoscope September 2025: वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, पढ़ें कुंभ राशि का सितंबर माह का वृश्चिक राशिफल

Aquarius Monthly Horoscope September 2025: इस माह कुंभ राशि वालों के परिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और आपसी संबंध मजबूत होंगे. नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, हालांकि विरोधियों से सतर्क रहना होगा. छात्रों के लिए मेहनत का समय है. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है.

Aquarius Monthly Horoscope September 2025: कुंभ राशि के जातक जानना चाहते हैं कि आने वाला महीना उनके लिए कैसा रहेगा—परिवार में शांति बनी रहेगी या नहीं, व्यापार में लाभ होगा या हानि, करियर में सफलता मिलेगी या कोई चुनौती सामने आएगी? इन्हीं सब सवालों के उत्तर लेकर आए हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी, जिन्होंने ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर कुंभ राशि के लिए सितंबर 2025 का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया है.

पारिवारिक जीवन

कुंभ राशि वालों के लिए सितम्बर का महीना पारिवारिक जीवन में सुखद और शुभ रहेगा. परिवार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. सभी सदस्य आपसी तालमेल और बातचीत से रिश्तों को और मजबूत करेंगे. 13 सितम्बर के बाद संबंधों में और भी सुधार होगा. भाई-बहन का सहयोग मिलेगा तथा परिवार के साथ घूमने का अवसर प्राप्त हो सकता है. आय में वृद्धि होगी, हालांकि माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

नौकरी तथा पेशा

यह माह व्यापारियों के लिए लाभकारी रहेगा. व्यापार में उन्नति होगी और पुराने कर्ज समाप्त हो सकते हैं. जो लोग सरकारी क्षेत्र या कॉन्ट्रैक्ट से संबंधित काम कर रहे हैं, उन्हें रुका हुआ धन प्राप्त होगा और नए कार्य के अवसर भी मिल सकते हैं. होलसेल व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहना चाहिए क्योंकि वे परेशानी खड़ी कर सकते हैं. कार्यस्थल पर विवाद से बचें. 13 सितम्बर के बाद स्थितियां सामान्य हो जाएंगी और कामकाज सुचारू रूप से चलने लगेगा.

शिक्षा तथा करियर

विद्यार्थियों के लिए सितम्बर का महीना मेहनत और एकाग्रता की मांग करेगा. केवल कड़ी मेहनत से ही बेहतर परिणाम मिलेंगे. नकारात्मक विचारों को दूर करें और कठिन विषयों का पुनरावलोकन करें. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को अभी धैर्य रखना होगा. करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और रचनात्मक कार्यों में भागीदारी से लाभ होगा. किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपके करियर को नई दिशा देगा.

लव लाइफ तथा वैवाहिक जीवन

प्रेम संबंधों के लिए सितम्बर का समय शुभ रहेगा. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करेंगे जिससे आपसी विश्वास और प्रेम में वृद्धि होगी. रोमांस के अच्छे अवसर मिलेंगे और विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है. अविवाहित जातकों को पुराने मित्र से निकटता बढ़ सकती है. लिव-इन रिलेशन में रह रहे लोगों को बातचीत में सावधानी रखनी चाहिए. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और दोनों साथी एक-दूसरे को पूरा समय देंगे.

स्वास्थ्य

सितम्बर का महीना स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ी परेशानी ला सकता है. मंगल और शनि की स्थिति अनुकूल न रहने के कारण चोट या दुर्घटना की संभावना है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और दूसरों का वाहन लेने से बचें. पेट संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए तैलीय और भारी भोजन से परहेज करें. स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएँ.

लकी नंबर 9

लकी कलर केशरी

उपाय

  • भगवान विष्णु की पूजा करें.
  • वृद्ध ब्राह्मण को भोजन कराएं.
  • प्रतिदिन भगवान शंकर का पूजन और अभिषेक करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >