Aquarius Monthly Horoscope December 2025: कैरियर ग्रोथ का महीना, कुंभ जातकों को मिलेगी बड़ी खुशी, पढ़ें मासिक राशिफल

Aquarius Monthly Horoscope December 2025: दिसंबर 2025 कुंभ राशि वालों के लिए करियर में तरक्की और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला महीना रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को काम में प्रशंसा और नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक मामलों में सुधार होगा, जबकि रिश्तों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. सेहत में भी सुधार के संकेत मिलते हैं.

Aquarius Monthly Horoscope December 2025: सभी लोग जानना चाहते हैं कि दिसंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह कैसा होगा, व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं, या कोई नई समस्या आएगी—ऐसे अनेक विचार मन को घेर लेते हैं. जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण.

परिवारिक जीवन

परिवारिक जीवन में इस माह लापरवाही से बचें. छोटी-छोटी बातों को लेकर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. परिवार के प्रति अपना विश्वास बनाए रखें और किसी की कही-सुनी बातों पर तुरंत भरोसा न करें. भाई-बहनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा. संतान को लेकर चिंता हो सकती है. परिवार की आय सामान्य रहेगी, इसलिए समझदारी से निर्णय लें.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार को लेकर चिंता बनी रहेगी. आवेश में आकर निवेश बिल्कुल न करें—नुकसान होने की संभावना है. नए व्यापार की योजना फिलहाल न बनाएं. यदि साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं तो इसमें लाभ मिलेगा. बाजार में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. आप अपनी नौकरी में पूरा समय देंगे और आपकी ईमानदारी कार्यक्षेत्र में मजबूती प्रदान करेगी.

शिक्षा तथा करियर

विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत विशेष नहीं रहेगा. व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है, तभी लक्ष्य प्राप्त होगा. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देना पड़ेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान दें. करियर में अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए मेहनत करनी होगी. कार्य को लेकर धैर्य बनाए रखें.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन सुखद रहेगा और रिश्ता मजबूत बनेगा. महीने के मध्य से पार्टनर की बातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. उनके साथ मीठी-मीठी बातें करें और उनकी भावनाओं को महत्व दें. इससे संबंध और गहरा होगा. वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है. आपसी सामंजस्य की कमी रहेगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे.

यहां देखें दिसंबर 2025 का मेष से लेकर मीन राशि का मासिक राशिफल

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, अन्यथा समस्या बढ़ सकती है. सितारे अनुकूल स्थिति में नहीं हैं. ठंड से संबंधित परेशानियाँ बढ़ सकती हैं. गठिया, अस्थमा जैसी पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं. खान-पान पर विशेष ध्यान दें. पेट संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं.

उपाय

  • प्रतिदिन भगवान गणेश का पूजन करें.
  • गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
  • जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं—लाभ प्राप्त होगा.
  • प्रतिदिन बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >