Aaj Ka Vrishchik Rashifal 6 April: आज घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी, सतर्क रहने की जरूरत

Aaj ka vrishchik rashifal 6 April 2024: वृश्चिक राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 6 April: वृश्चिक राशि – आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है. शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान और योग करना उपयोगी रहेगा. आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि अपने दोस्तों से भी सावधान रहें. आज आप थोड़ी सी कोशिश करेंगे तो आपका व्यवाहिक जीवन का विशेष दिन बन सकता है. आपके परिजन आपको किसी जगह ले जा सकते है. आज आपका स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा, लेकिन घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी. वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. आज धन की बढ़ोतरी होगी. आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. दुश्मनों पर जीत हासिल होगी तथा बिगड़े हुए काम बन जाएंगे. करियर में अचानक से प्रगति देखने को मिलेगी.
उपाय- शनिवार को पक्षियों को अनाज खिलाना चाहिए. आज पीपल के पेड़ की पूजा करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >