Aaj Ka Vishchik Rashifal 29 November 2025: वृश्चिक राशि वालें आज के दिन रहे सतर्क, मारपीट के योग
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 29 November 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज का दिन चिंताएं खत्म होने वाला है या रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. यह सबकुछ जानने के लिए पढ़ें आज का दैनिक वृश्चिक राशिफल
By Radheshyam Kushwaha | Updated at :
Aaj Ka Vrishchik Rashifal
Aaj Ka Vishchik Rashifal 29 November 2025: वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) वृश्चिक राशि- आज गहराई से सोचने का समय है. कार्यक्षेत्र में सामान्य गति रहेगी, पर आपकी योजनाएँ सफल होंगी. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना लाभदायक रहेगा. परिवार में माहौल शांत रहेगा. प्रेम जीवन में समझ और भरोसा बढ़ेगा. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. शाम का समय अधिक सुखद रहेगा. वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें. दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें. आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा. फालतू की बातों पर ध्यान न दें. कार्यक्षेत्र में किसी तरह के विवाद का सामना कर पड़ सकता हैं. क्या किया जाए और क्या नही, इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखे. शुभ अंक – 9 शुभ रंग – लाल
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.