वृश्चिक राशिफल 13 फरवरी 2026: आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी, व्यापार में लाभ के योग

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 13 Febuary 2026: आज 13 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे विजया एकादशी भी कहा जाता है. आज ग्रहों का अद्भुत तालमेल युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहा है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 13 Febuary 2026: मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित और साहसी बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा सोशल मीडिया, रोमांस और करियर में कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा. चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. आइए जानते हैं, पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का वृश्चिक राशिफल.

आज का राशिफल.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- मकर के मंगल और धनु के चंद्रमा आपके सोचे हुए कामों को अचानक पूरा कराएंगे. आज का दिन कल के मुकाबले बहुत बढ़िया रहेगा. आपके दिमाग में जो भी प्लांस चल रहे थे, वे अचानक पूरे होने लगेंगे जिससे आपको बहुत खुशी होगी. आज उन्हीं कामों पर फोकस करें जो सबसे ज्यादा जरूरी हैं, सफलता की संभावना बहुत अधिक है.

करियर-बिजनेस: मकर के मंगल और धनु के चंद्रमा आपके सोचे हुए हर काम को अचानक पूरा कराएंगे. जो काम पिछले कई दिनों से लटके थे, वे आज तेजी से पूरे होंगे. करियर को लेकर जो प्लांस आपके दिमाग में चल रहे थे, उन्हें आज हकीकत में बदलने का समय है. आपकी कड़ी मेहनत का फल आज आपको पदोन्नति के रूप में मिल सकता है.

लव लाइफ: आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए बहुत ही सुखद है. पार्टनर के साथ आपकी आपसी समझ और विश्वास और बढ़ेगा. सिंगल लोगों के लिए आज शादी के अच्छे प्रस्ताव आने के संकेत हैं. शाम को पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना आपके रिश्ते में एक नई ताजगी और मिठास भर देगा.

हेल्थ: आज आप शारीरिक रूप से बहुत स्ट्रॉन्ग और एक्टिव महसूस करेंगे. मंगल की ऊर्जा आपको हर काम फुर्ती से करने में मदद करेगी. हालांकि, ज्यादा जोश में आकर भारी वजन उठाने से बचें, वरना पीठ में खिंचाव हो सकता है. पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार लें ताकि एनर्जी बनी रहे.

सावधानी: आज उन्हीं कामों पर फोकस करें जो सबसे ज्यादा जरूरी हैं, फालतू बातों में समय बर्बाद न करें.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और एकादशी पर फलहार करें.

शुभ अंक- 8.
शुभ रंग- केसरिया

Also Read:- पंचांग 13 फरवरी 2026: आज है विजया एकादशी, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Also Read:- विजया एकादशी पर किन चीजों का दान करना होता है शुभ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >