Aaj Ka Vrishchik Rashifal 01 March 2026: वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में स्थित चंद्रमा और चतुर्थ भाव में मौजूद सूर्य-मंगल आपके प्रभाव में वृद्धि करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता को सराहा जाएगा और आपको कोई नई व बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.
करियर-बिजनेस: बैंकिंग, फाइनेंस या मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रगति वाला रहेगा. नए स्टार्टअप या निवेश के लिए दिन बहुत अच्छा है, पिता या गुरु का सहयोग मिलेगा. व्यापार में विस्तार के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है और निवेश के सुखद परिणाम मिलेंगे.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ आपका तालमेल बहुत ही शानदार रहने वाला है. जीवनसाथी आपके हर निर्णय में ढाल बनकर खड़ा रहेगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा और पुरानी कड़वाहट दूर होगी.
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज का दिन अनुकूल है, आपकी शारीरिक ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा. बदलते मौसम को देखते हुए वायरल संक्रमण से बचने के लिए काढ़ा या इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें. नियमित व्यायाम और योग को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं ताकि लंबे समय तक स्वस्थ रहें.
सावधानी: महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें.
उपाय: भगवान सूर्य को सूर्योदय होते ही पूजा – अर्चना करे .
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 8
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 1 मार्च 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 1-7 मार्च 2026: जानें इस सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?
