आज का वृषभ राशिफल 22 अगस्त, जानें आज आपको व्यापार में लाभ होगा या हानि

Aaj Ka vrishabh, taurus rashifal (Horoscope Today) 22 August 2020: आज शनिवार 22 अगस्त 2020 है. वृषभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

आज गणेश चतुर्थी है. इसी दिन भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था. आज देश भर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. शास्त्रों के अनुसार भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी आज भगवान गणेश का उत्सव भारत के कई इलाकों में 10 दिनों तक मनाया जाएगा. आज घर-घर गणपति बप्पा पधारेंगे. आज गणेशजी को आरती, कथा, मंत्र, भजन से स्वागत किया जाएगा. भक्त गणपति को घर लाकर विराजमान करने से लेकर उनके विसर्जन को भी धूमधाम से करते हैं. गणेश उत्सव भाद्रपद मास की चतुर्थी से चतुर्दशी तक यानी दस दिनों तक चलता है, इसके बाद चतुर्दशी को इनका विसर्जन किया जाता है. हिंदू धर्म में भगवान गणेश को अत्यंत ही पूजनीय माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, गणेश जी का नाम किसी भी कार्य के लिए पहले पूज्य है, इसलिए इन्हें ‘प्रथमपूज्य’ भी कहते हैं. इस अवसर पर आइये जानते हैं गणेश चतुर्थी का दिन कैसा रहेगा वृषभ राशि के लिए

वृषभ : कार्यक्षेत्र में आज कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं. योजनाएं सही दिशा में बने इस बात का ख्याल रखें. व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा. घर परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा. छात्रों को आज पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है.

शुभ अंक- 2, शुभ रंग- भूरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >