Aaj Ka Vrishabh Rashifal 9 August 2026: आज 09 अगस्त 2026, रविवार को ग्रहों के शुभ प्रभाव से करियर और व्यापार में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं. जानिए अपना भाग्य, पारिवारिक जीवन, लव लाइफ और सूर्यदेव का विशेष उपाय. आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
करियर-बिजनेस
दिन के प्रथम भाग में चंद्रमा के तृतीय भाव में होने से साहस, संचार और नई योजनाओं में सफलता मिलेगी. दिन के उत्तरार्ध में चंद्रमा चतुर्थ भाव में आने से संपत्ति, गृह और पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े कार्यों में लाभ के योग बनेंगे. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और व्यवहार की सराहना होगी. व्यापार में नए संपर्क और ग्राहकों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है.
रिलेशनशिप
परिवार में प्रेम और सहयोग का वातावरण बना रहेगा. माता-पिता के साथ समय बिताने से मानसिक संतोष मिलेगा. भाई-बहनों का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा. परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है.
लव लाइफ
प्रेम जीवन में स्थिरता और मधुरता बनी रहेगी. साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से विश्वास और मजबूत होगा. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में सुख और सहयोग बना रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए अनुकूल प्रस्ताव मिलने की संभावना है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी. संतुलित भोजन तथा नियमित व्यायाम आपके लिए लाभकारी रहेगा. मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और प्राणायाम करें. पर्याप्त विश्राम लेने से दिनभर स्फूर्ति बनी रहेगी.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
आज का विशेष योग व उपाय
आज का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है. तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें तथा "ॐ सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें. इससे आत्मविश्वास, धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
सरल उपाय
प्रातःकाल सूर्यदेव को जल अर्पित करें एवं "ॐ सूर्याय नमः" का 11 बार जाप करें.
