Aaj Ka Vrishabh Rashifal 29 August 2026: वृषभ राशि वालों के पुराने सौदों में छिपा है आज का बड़ा फायदा, पर एक गलती बढ़ा सकती है भारी थकान

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 29 August 2026:आज 29 अगस्त के दिन पुराने संपर्कों से लाभ और नई जिम्मेदारियाँ लेकर आया है. वरिष्ठों का सहयोग आपके काम आसान करेगा, बस जल्दबाज़ी में फैसले लेने और सेहत को नजरअंदाज करने से बचें. आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

करियर-बिजनेस

काम में जिम्मेदारी बढ़ सकती है. किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से कोई जरूरी काम आसान हो सकता है. नौकरी में पुराना काम दोबारा आपके सामने आ सकता है. कारोबार में पुराने ग्राहक से फायदा मिलने की संभावना है. पैसों से जुड़े कागज या समझौते को ध्यान से पढ़कर ही आगे बढ़ें. जल्द लाभ के चक्कर में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा.

रिलेशनशिप

घर-परिवार से जुड़ी कोई जरूरी बात आज सामने आ सकती है. किसी बड़े व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है. परिवार के साथ बातचीत में अपनी बात शांत तरीके से रखें. घर का माहौल आपकी सोच और व्यवहार पर काफी निर्भर करेगा. किसी करीबी से पुरानी बात को लेकर चर्चा हो सकती है. बात को बढ़ाने के बजाय उसी समय साफ कर लेना बेहतर रहेगा.

लव लाइफ

साथी के साथ बातचीत सामान्य से बेहतर रह सकती है. भविष्य की किसी योजना को लेकर दोनों की राय मिल सकती है. पुराने मतभेद को फिर से उठाने के बजाय उसे खत्म करने पर ध्यान दें. साथी की बात बीच में काटने के बजाय पूरी सुनें. अविवाहित लोगों के लिए किसी परिचित के जरिए अच्छी बातचीत शुरू हो सकती है. रिश्ते में भरोसा धीरे-धीरे मजबूत होगा.

स्वास्थ्य

काम की भागदौड़ से शरीर में भारीपन महसूस हो सकता है. भोजन समय पर करने की कोशिश करें. बहुत ज्यादा देर तक बैठे रहने से बचें. दिनभर पानी कम न होने दें. रात में पर्याप्त नींद लेना जरूरी रहेगा. थकान को लगातार नजरअंदाज करने के बजाय समय पर आराम करें.

शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 6


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >