Taurus  Horoscope Today: वृषभ राशि वालों का दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है, आज 31 जनवरी 2024 का  राशिफल

Today horoscope आज का वृषभ  राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 31 जनवरी 2024 horoscope in hindi : वृषभ  राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

वृष–   आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने की ओर इशारा कर रहा है क्योंकि आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा. कुछ लोगों का मनचाही जगह स्थानांतरण का योग बन जाएगा, जिसमें खुशी होगी. आपका भाग्य प्रबल होगा इसलिए बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे. धन प्राप्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा. पारिवारिक जीवन में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा. परिवार में खुशियां आएंगी. धन प्राप्ति होगी. दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है. व्यापार के सिलसिले में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं. धार्मिक आचरण करेंगे और उससे संबंधित खर्च करेंगे. प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा.

लव राशिफल– दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा. जीवनसाथी और आपके बीच टकराव की स्थिति रहेगी. वहीं प्रेम जीवन में मिले-जुले अनुभव होंगे, कभी आपका प्रिय गुस्सा होगा तो कभी मान जाएगा और आपको खुशी भी देगा.
 लकी नंबर – 1
 लकी कलर –स्लेटी

ज्योतिषी नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >