Aaj Ka Vrishabh Rashifal 10 April 2024: आज किसी से बेवजह बहस न करें, अपने वाणी पर संयम रखें

Aaj ka Vrishabh rashifal 10 April 2024: वृषभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 10 April 2024: वृषभ राशि- आज नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते है. आज धन लाभ का योग बना रहेगा. आज किसी से बेवजह बहस न करें. अपने वाणी पर संयम रखें. आज आपको लेन-देन के मामले में सावधानी बरतनी होगी. आप अपने मित्रों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे. सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग मिलेगा. संतान द्वारा कुछ अच्छे कार्यों से समाज में सराहना होगी, जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा. आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. काफी मेहनत और ईमानदारी से किए गए कार्य से आपकों लाभ मिलेगा. नौकरी के क्षेत्र में प्रगति होगी, इसके साथ ही पूर्व में कर रहें नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है.
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – गुलाबी

Also Read: Chaitra Navratri 2nd Day 2024: नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि, मंत्र और आरती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >