Aaj Ka Rashifal 01 December: आज तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले रहे सतर्क, व्यापार में मिल सकता है धोखा

Aaj Ka Rashifal 01 December: तुला, वृश्चिक और धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

तुला राशि: कार्यक्षेत्र में आज थोड़ी मानसिक अशांति रहेगी. व्यापार में शत्रु की हार होगी. संयम से काम लें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. आज अनावश्यक व्यय ज्यादा रहेंगे. परिवार में प्रसन्नता का कोई समाचार मिलेगा. प्रियजन से मुलाकात होगी. भूमि-जायदाद से लाभ मिलेगा. वाहन सुख की प्राप्ति होगी. भौतिक सुखों में वृद्धि होगी.

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: भूरा

वृश्चिक राशि: कार्यक्षेत्र में अपने परिश्रम पर ध्यान दें. सोचने में अपना समय बर्बाद न करें. आज उधार लेन देन से बचे. परिजनों से सहयोग मिलेगा. मान-सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में धोखा मिलेगी. खर्च सोच-समझकर करें. कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं. कुछ अपरिचित कारणों से परेशान रहोगे, किन्तु समय के साथ ही समाधान निकलेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा.

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: ग्रे

धनु राशि: कार्यक्षेत्र में आज ज्यादा समय देना पड़ सकता है. व्यापार में नयी योजना लागू करेंगे. संतान को धन लाभ प्राप्त होगा. परिवार की समस्या का निराकरण होगा. सम्बन्धों में मधुरता और मजबूती आयेगी. भूमि लाभ मिलेगा. प्रियजनों से मिलाप होगा. सम्बन्धों में मधुरता आयेगी. पत्नी से किसी भी बात को लेकर विवाद न करें. किसी करीबी से धोखा मिलने का योग है.

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: लाल

Also Read: Aaj Ka Rashifal 01 December: आज कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा सकारात्मक परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल
Also Read: Aaj Ka Rashifal 01 December: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास, मिलेगी अच्छी खबर
Also Read: Aaj Ka Rashifal 01 December: आज मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को मिलेंगा शुभ समाचार, व्यापार में होगा धन लाभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >