Aaj Ka Rashifal 7 April 2024: आज तुला राशि वाले लेन-देन में रहें सावधान, धन हानि का योग

Aaj ka Tula rashifal 7 pril 2024: तुला राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Aaj Ka Rashifal 7 April 2024: तुला राशि- आज व्यापार ठीक चलेगा. कार्यक्षेत्र में उच्च पदस्थ लोगों का साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे. लेन-देन सोंच समझकर करें. यात्रा में विशेष सावधानी रखें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. तथा उनके द्वारा आपके काम की प्रशंसा की जाएगी. आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी देखने को मिलगे तथा नए कार्यों को करने का जोश आएगा. आप किसी करीबी रिश्तेदार से परेशान रह सकते हैं. माता पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आपको तनाव देगी, जिससे आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं .
सावधानी:- खानपान पर ज्यादा ध्यान दें, कार्यों को जल्दबाजी में न करें, नहीं तो कार्यों में असफलता मिल सकती है.
उपाय:- आज उगते हुए सूर्य के सामने बैठकर ओम सूर्याय नम:, ओम भास्कराय नम: और ओम आदित्याय नम: का जाप करना चाहिए.

Aaj Ka Rashifal 7 April 2024: आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ, तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >