Aaj ka Singh Rashifal: तली-भुनी चीजों से दूर रहें, यहां से देखें आज 24 अक्टूबर 2025 का सिंह राशिफल

Aaj ka Singh Rashifal 24 October 2025: सिंह राशिवालों के लिए आज 24 अक्टूबर 2025 का दिन वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए, ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Aaj ka Singh Rashifal 24 October 2025: आज शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025 का दिन स्वास्थ्य, परिवार और आर्थिक मामलों पर ध्यान देने का है. छोटे-छोटे फैसलों और व्यवहार में संतुलन बनाए रखने से दिन सुखद और लाभकारी रहेगा. समझदारी और सकारात्मक सोच से आप अपने रिश्तों और कामकाज में सफलता हासिल कर सकते हैं.

स्वास्थ्य का ध्यान

खुद को सेहतमंद और फिट बनाए रखने के लिए आज वसायुक्त और तली-भुनी चीजों से दूर रहें. हल्का और पौष्टिक भोजन आपके लिए लाभकारी रहेगा. साथ ही पर्याप्त नींद और आराम का ध्यान रखें, ताकि दिनभर ऊर्जा बनी रहे.

आर्थिक स्थिति और नए अवसर

आज कोई नया और बेहतरीन विचार आपको आर्थिक फायदा दिला सकता है. अपनी योजनाओं पर भरोसा रखें, लेकिन उन्हें बिना सोचे-समझे सबके सामने खुला न करें. सही समय और सावधानी से योजना लागू करें, ताकि आपके प्रयास बेकार न जाएं.

परिवार और माता-पिता

माता-पिता को खुश करना आज थोड़ा मुश्किल हो सकता है. उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीजों को देखने की कोशिश करें. आपका स्नेह, समय और परवाह उन्हें बहुत खुशी देगा और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे.

रोमांस और जीवनसाथी

आज रोमांटिक मुलाकात रोमांचक रहेगी, लेकिन बहुत लंबी नहीं होगी. जीवनसाथी रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा करने में थोड़ा पीछे रह सकते हैं, जिससे आपका मन उदास हो सकता है. इस स्थिति में संयम और धैर्य बनाए रखें.

घर और योजनाएं

घर में बिखरी चीजों को व्यवस्थित करने का प्लान आज आपके मन में आएगा. हालांकि, व्यस्तता के कारण इसके लिए पूरा समय नहीं मिल पाएगा. छोटे-छोटे प्रयास भी धीरे-धीरे परिणाम देंगे.

उपाय और शुभ संकेत

आज का शुभ अंक 3 और शुभ रंग केसरिया और पीला हैं. पारिवारिक सुख और सौहार्द बनाए रखने के लिए पाँच कन्याओं को दूध और मिश्री बांटना लाभकारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >