Aaj Ka Singh Rashifal 28 march 2024: बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा

Aaj Ka Singh Rashifal 28 march 2024: आज का सिंह राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 28 मार्च 2024 horoscope in hindi : सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

सिंह- परिवार का कोई सदस्य चिंता का कारण बन सकता है. आसपास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे. आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसका लाभ होगा. किसी यात्रा पर जाने से आपको सुख मिलेगा और आपका मन प्रसन्‍न होगा. आपको परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा.

लव राशिफल

जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है. कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा. विवाह के लिए रिश्ते आएंगे.

हेल्थ राशिफल

स्वयं की देखभाल पर ध्यान देना और आराम के लिए समय निकालना आवश्यक है. नींद पूरी करने कि कोशिश करें. आपके व्यवहार से प्रेमी भावनाओं को बाहर निकलने से रोक सकता है.

शुभ अंक—7
शुभ रंग—लाल

Aaj Ka Rashifal,28 मार्च 2024

सिंह राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल

आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. कार्यक्षेत्र में भी आज आपका प्रभाव बना रहेगा. जमीन मकान संबंधी कार्यों में किया गया प्रयास आपका सफल होगा.

गुरुवार के दिन करें ये उपाय

गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा से शुभ फल मिलेगा. आज सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं. इसके बाद भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें.

आज गुरुवार के दिन जरूर करें विष्णु चालीसा का पाठ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >