Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वालों के काम में रुकावटें दूर होंगी, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 22 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 October 2025: आज 22 अक्टूबर को स्थिति सुधर सकती है और नए मौके सामने आएंगे. कार्यक्षेत्र में सफलता और नौकरी या व्यवसाय में प्रगति संभव है. स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन अच्छा रहेगा. मित्र और परिवार का सहयोग आपको उत्साहित करेगा. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.

Aaj Ka Rashifal 22 October 2025: आज बुधवार 22 अक्टूबर नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. मेहनत और समझदारी से किए गए प्रयास फल देंगे. परिवार और संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. आर्थिक और पेशेवर मामलों में लाभ मिल सकता है. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

मेष: स्थिति में सुधार होगा और नौकरी या काम में बदलाव के मौके मिल सकते हैं. उच्च पदस्थ लोगों से संपर्क बनाने की कोशिश काम आएगी. व्यवसाय में लाभ होगा, पैसे की स्थिति ठीक रहेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा.

वृष: रोज़गार या नौकरी में सफलता मिलेगी. अपने काम में यश प्राप्त करने के मौके मिलेंगे और राजनीतिक या सामाजिक लाभ भी मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी, पैसे आएंगे और समय पर जरूरी काम पूरे होंगे.

मिथुन: प्रभावशाली लोगों के सहयोग से रुका हुआ काम पूरा होगा. परिवार में खुशियाँ आएंगी और मांगलिक कार्य सफल रहेंगे. छात्र और प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और घर का माहौल सुखद रहेगा.

कर्क: आत्मविश्वास बढ़ेगा और पैसों का लाभ होगा. शुभ समाचार मिलेंगे और नई व्यापार या नौकरी की योजनाएँ सफल होंगी. वाहन, मकान या जमीन के सौदे पूरे होंगे और यात्रा लाभदायक रहेगी.

सिंह: काम में सक्रिय रहें, लेकिन सब कुछ धीरे-धीरे पूरा होगा. बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. प्रेम संबंधों में उलझन और नौकरी में उच्चाधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं.

कन्या: पारिवारिक जिम्मेदारियाँ पूरी होंगी. पत्नी का सुझाव लाभकारी रहेगा. जमीन या मकान से जुड़े काम पूरे होंगे. नौकरी में सेवा शर्तों में सुधार होगा और छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा.

तुला: कामकाज में सुधार होगा लेकिन व्यस्तता अधिक रहेगी. नियमित आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे. राजनीतिक या प्रभावशाली पदों से लाभ होगा और प्रेरक अनुभव बढ़ेंगे.

ये भी पढ़ें:  आज 22 अक्टूबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

वृश्चिक: संकल्पित काम पूरे होंगे. अचानक लाभ मिलेगा और मित्रों या परिवार का सहयोग मिलेगा. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

धनु: बुद्धि और प्रतिभा बढ़ेगी. परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. जमीन-जायदाद के काम में रुकावटें दूर होंगी और विरोधियों पर दबाव बनाएंगे. महत्वकांक्षा पूरी होगी.

मकर: समय पर प्रयास सफल होंगे. सट्टा या लॉटरी से लाभ संभव है. पढ़ाई पर ध्यान दें, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे.

कुंभ: स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव दूर होंगे. परिवार सुखद रहेगा, संतान से शुभ समाचार मिलेंगे और कई लंबित काम पूरे होंगे.

मीन: समय पर किए गए प्रयास सफल होंगे. व्यापार में लाभ होगा, समस्याओं का समाधान होगा और नौकरी में उन्नति संभव है. परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >