कर्क राशि वालों के लिए यात्रा के योग बन सकते हैं, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 11 अप्रैल 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 April 2025: आज तारीख है 11 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 11 April 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज शनिवार 11 अप्रैल 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और नई योजनाएं सफल होंगी. परिवार के साथ समय बिताएं. सेहत का ध्यान रखें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल

Aaj Ka Panchang 11 April 2025: आज 11 अप्रैल 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय 

वृषभ
धैर्य बनाए रखें, छोटी-छोटी बाधाओं से परेशान न हों. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद

मिथुन
कामकाज में सफलता मिलेगी. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

कर्क
आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. यात्रा के योग बन सकते हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर

सिंह
आज का दिन शानदार रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी. संतान पक्ष से सुख मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा

कन्या
व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. परिवार में खुशहाली रहेगी. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा

तुला
संबंधों में मधुरता आएगी. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. धन लाभ के योग हैं.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक
महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां आ सकती हैं.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: मैरून

धनु
आज भाग्य आपके साथ है. यात्रा से लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी. सेहत उत्तम रहेगी.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बैंगनी

मकर
धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. नई योजनाएं सफल हो सकती हैं.
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: भूरा

कुंभ
कामकाज में व्यस्तता रहेगी. आर्थिक लाभ के योग हैं. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें.
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: नीला

मीन
साझेदारी में लाभ होगा. नए अवसर मिल सकते हैं. घर-परिवार में खुशियां आएंगी.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >