Aaj Ka Rashifal: आज 16 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए सफलता, धन लाभ और नए अवसर लेकर आया है. जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक.
मेष राशि
आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं और अतिरिक्त आय मिल सकती है. व्यापार में तकनीकी चुनौती आ सकती है, लेकिन कमाई अच्छी रहेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा और धार्मिक यात्रा संभव है. शुभ रंग: भूरा शुभ अंक: 5
वृषभ राशि
दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. कार्यक्षेत्र में नए बदलाव लाभ देंगे. यात्रा के योग हैं और प्रेम व पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. शुभ रंग: चॉकलेटी शुभ अंक: 1
मिथुन राशि
व्यस्तता के बीच रुके हुए काम पूरे होंगे. आय में वृद्धि से खुशी मिलेगी. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे. किसी मित्र पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा. शुभ रंग: ग्रे शुभ अंक: 6
कर्क राशि
करियर और व्यापार में प्रगति होगी. दोस्तों और परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 8
सिंह राशि
सिंह राशि रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं. विरोधी प्रभावहीन रहेंगे. यात्रा के दौरान सामान और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें. जल्दबाजी में निर्णय न लें. शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 4 ये भी पढ़ें: आज किस राशि की वाइब करेगी सबसे ज्यादा स्ले, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 16 जुलाई 2026 का जेन जी राशिफल
कन्या राशि
संतान से शुभ समाचार मिल सकता है. शिक्षा में सफलता मिलेगी. नई योजनाएं लागू होंगी. भावुक होकर निर्णय लेने और अल्पकालिक निवेश से बचें. शुभ रंग: ऑरेंज शुभ अंक: 6
तुला राशि
कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा. परिवार और जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें और बच्चों के साथ यादगार समय बिताएं. शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 5
वृश्चिक राशि
उन्नति और लाभ के अवसर मिलेंगे. परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. पुराने लेनदेन और कार्यों में सतर्कता बरतना जरूरी रहेगा. शुभ रंग: पर्पल शुभ अंक: 4
धनु राशि
आय और खर्च दोनों बने रहेंगे. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. छोटी यात्रा संभव है. अकाउंट और वित्तीय कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 4
मकर राशि
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. भावुक होकर आर्थिक निर्णय लेने से बचें. धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी. शुभ रंग: स्लेटी शुभ अंक: 7
कुंभ राशि
धार्मिक कार्यों और यात्राओं के योग हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें. दांपत्य और प्रेम जीवन सुखद रहेगा. खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें. शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 2
मीन राशि
धैर्य और संयम से काम लें. निवेश और लेनदेन सोच-समझकर करें. काम का दबाव रहेगा. स्वास्थ्य और वाणी पर नियंत्रण रखने से दिन बेहतर रहेगा. शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 8
