Aaj Ka Rashifal 2 June 2025: मेष, कर्क, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन कैसा, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 June 2025: आज तारीख है 2 जून 2025 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 June 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा.बुधादित्य योग के प्रभाव से रचनात्मकता में वृद्धि होगी, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी.निवेश से लाभ की संभावना है.पारिवारिक सहयोग भी मिलेगा.
लकी नंबर 3
लकी कलर भूरा

 आज 2 जून 2025 का ये है पंचांग

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा.कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है.पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें.स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
लकी नंबर 2
लकी कलर ग्रे

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

बुधादित्य योग के कारण आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा.आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे.सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा.भाई-बंधुओं से सहयोग मिलेगा.
लकी नंबर 7
लकी कलर महरून

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन सामान्य रूप से लाभदायक रहेगा.कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन जोखिम भरे निवेश जैसे शेर-सट्टे से बचना उचित रहेगा.आर्थिक योजनाओं के लिए दिन अनुकूल है, परंतु यात्रा से परहेज करें.
लकी नंबर 6
लकी कलर आसमानी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

परिवार में सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा, जिससे मानसिक संतोष और प्रसन्नता का अनुभव होगा.सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी.प्रतिस्पर्धियों पर सफलता प्राप्त होगी.
लकी नंबर 9
लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन किसी से अनावश्यक विवाद से बचें.धार्मिक कार्यों में खर्च की संभावना है और पारिवारिक माहौल में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है.कार्यों में अपेक्षित सफलता न मिलने पर मन खिन्न रह सकता है.स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और निर्णय लेते समय स्पष्टता बनाए रखने की कोशिश करें.
लकी नंबर 8
लकी कलर श्वेत

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी.घरेलू जीवन में संतुलन बना रहेगा.आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं, क्योंकि आय और व्यय का असंतुलन भ्रम पैदा कर सकता है.व्यवसाय में विस्तार या नई नौकरी से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं.कार्य से संबंधित यात्रा संभव है.क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा.
लकी नंबर 7
लकी कलर स्लेटी

दिन की शुरुआत शुभ संकेतों के साथ हो सकती है.ऑफिस में सहकर्मियों और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.पदोन्नति के योग हैं और स्नेहीजनों से मुलाकात या उपहार प्राप्ति संभव है.स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पारिवारिक जीवन में आनंद बना रहेगा.
लकी नंबर 3
लकी कलर केसरी

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन लाभदायक रहेगा.आर्थिक उन्नति और पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं.व्यापार में लाभ के संकेत हैं और परिवार व मित्रों के साथ खुशगवार समय बीतेगा.कुछ नए संपर्क भी बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे.
लकी नंबर 4
लकी कलर नीला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन लाभदायक रहेगा.आर्थिक उन्नति और पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं.व्यापार में लाभ के संकेत हैं और परिवार व मित्रों के साथ खुशगवार समय बीतेगा.कुछ नए संपर्क भी बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे.
लकी नंबर 4
लकी कलर नीला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

थोड़ी सावधानी बरतना आवश्यक है.प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझने की स्थिति बन सकती है.स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है, जिससे आकस्मिक खर्च हो सकता है.परिवार के साथ संयमित व्यवहार करें और अनैतिक कार्यों से स्वयं को दूर रखें.ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी.
लकी नंबर 9
लकी कलर पीला

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा.किसी तीर्थ स्थल की यात्रा या दर्शन से मन को सुख मिलेगा.परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा.स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन भी तनावमुक्त रहेगा.अचानक धन लाभ और भाग्य में सकारात्मक बदलाव की संभावना है.
लकी नंबर 5
लकी कलर गुलाबी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >