Aaj Ka Rashifal  16 June 2025: आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? 16 जून 2025 का विस्तृत राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 June 2025: आज तारीख है 16 जून 2025 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal  16 June 2025  : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

 मेष
आज आपका आत्मबल मजबूत रहेगा. लंबे समय से लंबित निर्णय आज आप आसानी से ले सकेंगे. कार्यक्षेत्र में सफलता और पुराने कामों की पूर्ति के संकेत हैं. जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा और सामाजिक प्रभाव भी बढ़ेगा.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल

 आज 16 जून 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी 

वृषभ
आज आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं, विशेषकर पुराने निवेश या शेयर से फायदा हो सकता है. संतान से जुड़ा कोई सुखद समाचार मिलेगा. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद

मिथुन
काम में तेजी तो दिखेगी, लेकिन मन अस्थिर रह सकता है. भावुक होकर निर्णय न लें. पुराने मित्र से मिलना सुकून देगा. सर्दी-जुकाम जैसी हल्की स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, इसलिए आराम जरूर करें.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा

कर्क
परिवार में पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं. घर के कामों में सक्रियता रहेगी और किसी करीबी की मदद से लाभ संभव है. पेट की समस्या या अपच से परेशानी हो सकती है, खानपान में संयम रखें.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: क्रीम

सिंह
आज आत्मविश्वास और आकर्षण का असर दूसरों पर दिखेगा. करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. सिरदर्द या माइग्रेन से असहजता हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें.
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा

कन्या
काम के प्रति लापरवाही न बरतें, वरना नुकसान हो सकता है. छात्रों के लिए सफलता का योग है. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, संवाद ज़रूरी है. दिनचर्या में अनुशासन रखें.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला

तुला
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. जिम्मेदारियों का भार मिल सकता है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे. जीवनसाथी से कोई सुखद खबर मिलेगी. एलर्जी या त्वचा संबंधी दिक्कत से सावधान रहें.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक
आत्मविश्लेषण का दिन है. पुराने फैसलों की समीक्षा करें और नए दृष्टिकोण अपनाएं. कोई गुप्त विरोधी आपको परेशान कर सकता है, सावधानी रखें. तनाव दूर करने के लिए ध्यान करें.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल

धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं और यह लाभकारी सिद्ध हो सकती है. भाग्य साथ देगा लेकिन संतान संबंधी चिंता रह सकती है. थकावट और जोड़ों का दर्द हो सकता है, स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला

मकर
आज अटके कार्यों में प्रगति होगी. वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. हालांकि काम का दबाव थकावट ला सकता है, स्वयं को विश्राम देना न भूलें.
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: स्लेटी

कुंभ
आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं. मित्रों और किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में सुधार होगा. दिल और रक्तचाप संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: बैंगनी

मीन
आज आप रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. लेखन, कला और शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. भावनात्मक अस्थिरता रह सकती है, सोच-समझकर निर्णय लें. पर्याप्त नींद लें.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: समुद्री हरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >