मकर राशि वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 19 मई 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 May 2025: आज तारीख है 19 मई 2025 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 19 May 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज सोमवार 19 मई 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष राशि
आज आपकी आमदनी में वृद्धि के प्रबल योग हैं. कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ मिलेगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. किसी से मित्रता करने से पहले उसके स्वभाव और विचारों को भलीभांति समझ लें. प्रियजनों से सुखद मुलाकात होगी. रचनात्मकता और सृजनशीलता में वृद्धि होगी.
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गुलाबी

वृषभ राशि
यदि आप किसी की कोई गोपनीय बात जानते हैं, तो उसे साझा करने से बचें. भौतिक सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा. संतान से संबंधित कोई सुखद समाचार मिल सकता है. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. पुराने प्रेम संबंधों को नया मोड़ देने का उत्तम समय है.
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : नीला

आज 19 मई 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

मिथुन राशि
आज अपनी बुरी आदतों को त्यागने का उत्तम दिन है. साझेदारी से लाभ होगा. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. खर्च अधिक होंगे, मन में उद्विग्नता रह सकती है. नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें. वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और सभी से सौम्य व्यवहार करें.
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हरा

कर्क राशि
जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना है. वाहन सावधानी से चलाएं. पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी और कला-संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा. किसी मित्र के सहयोग से नौकरी का अवसर मिल सकता है. कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है. आर्थिक स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है.
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : मैरून

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ और फलदायी रहेगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा. नई योजनाएँ आकर्षक होंगी. धार्मिक कार्यों और यात्राओं के लिए अनुकूल समय है. पुराने मित्रों से मिलना सुखद रहेगा. जरूरी कार्यों में उतावली से बचें.
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : मैरून

कन्या राशि
परिजनों के साथ समय सुखद रहेगा. आपकी सतर्कता और उत्साह से कार्यों में सफलता मिलेगी. पुराने शत्रु आज मित्र बन सकते हैं. दूसरों के मामलों में दखल न दें, विशेषकर जीवनसाथी के निर्णयों में.
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : नीला

तुला राशि
करियर पर विशेष ध्यान दें. जीवनसाथी से स्नेह और प्रेम का अनुभव होगा. आलस्य की अधिकता रहेगी. घर-परिवार में सुख बढ़ेगा. निवेश सोच-समझकर करें. मन अशांत रह सकता है. किसी सुंदर स्थान पर जाने की योजना बन सकती है.
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : भूरा

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके जीवन में खुशियाँ लाएगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. शिक्षा में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. यात्रा थकानपूर्ण हो सकती है, पर लाभदायक सिद्ध होगी.
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : मैरून

धनु राशि
मनोबल अच्छा रहेगा और मूड भी प्रसन्न रहेगा. पर्याप्त विश्राम करें. आत्मसंयम रखें. पिता से विचारों में मतभेद हो सकता है. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी आपकी बुरी आदतें छोड़ने में प्रेरक सिद्ध हो सकता है.
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हरा

मकर राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं. पारिवारिक भावनाओं का सम्मान करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें. विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है. आपकी प्रभावशाली वाणी और व्यवहार से लाभ होगा.
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : नीला

कुम्भ राशि
दिन अत्यधिक व्यस्त और थकावट भरा रहेगा. परिश्रम अधिक करना पड़ेगा. पुराने मित्रों से संपर्क होगा. रुके हुए धन या मुआवज़ा प्राप्त हो सकता है. पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं, लेकिन संवाद से स्थिति सुधारी जा सकती है.
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गुलाबी

मीन राशि
आपका स्वभाव आज कुछ कठोर हो सकता है, सावधानी रखें. मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा. किसी बड़े निर्णय से अभी परहेज करें. मन को नकारात्मकता से दूर रखें और सकारात्मक सोच अपनाएं.
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : सफेद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >