तुला राशि वाले खर्चों पर नियंत्रण रखें, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 09 मई 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 May 2025: आज तारीख है 09 मई 2025 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 9 May 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज रविवार 09 मई 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष राशि

मेष राशि के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा. पुराने दोस्त से मुलाकात से मूड अच्छा रहेगा और कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं.

आज 9 मई 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा, पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लेना आवश्यक है और निवेश करने से पहले सोच-विचार करना चाहिए.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा. कार्यों की अधिकता हो सकती है, लेकिन परिणाम सकारात्मक होंगे.

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज का दिन सुख और शांति से भरा रहेगा. माता-पिता के साथ समय बिताना फायदेमंद होगा. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न हों.

सिंह राशि

 सिंह राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा, नए प्रोजेक्ट की शुरुआत संभव है और प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी.

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा. कार्य में स्थिरता बनाए रखना आवश्यक है. यात्रा के अवसर हैं, जो लाभकारी हो सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना जरूरी है.

तुला  राशि

तुला राशि के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है. साझेदारी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें. संतान से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा. किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मिठास आएगी. किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है.

धनु राशि

 धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा. नई चीजें सीखने का अवसर प्राप्त होगा. विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता की संभावना है.

मकर  राशि

आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा. आपकी मेहनत का फल मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा. किसी पुराने मित्र से पुनर्मिलन संभव है.

कुंभ राशि

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. मित्रों के साथ बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा. थोड़ी थकान का अनुभव हो सकता है.

मीन राशि

आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा. आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा. ध्यान करने से मानसिक शांति प्राप्त होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >