Aaj Ka Rashifal 7 June 2025: मेष, सिंह, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन कैसा, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 June 2025: आज तारीख है 7 जून 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7  June 2025  : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष राशि:
इस सप्ताह व्यापार में नई डील्स लाभदायक सिद्ध होंगी. समय का सदुपयोग करें, तभी रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है. मन प्रसन्न रहेगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला

Aaj Ka Panchang: आज 7 जून 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

वृषभ राशि:
मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा और दिन लाभकारी रहेगा. उच्च अधिकारियों का सहयोग करियर को नई दिशा देगा. व्यापार में आय वसूली और मुनाफा दोनों संभव हैं.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: काला

Aaj Ka Love Rashifal: कुंभ राशि के जातकों के प्यार में ताजगी महसूस होगी, जानें आज 7 जून 2025 का लव राशिफल

मिथुन राशि:
व्यवसाय में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. संतान पर ध्यान देना जरूरी होगा. आपकी चतुराई और दूरदृष्टि आपको सफलता की ओर ले जाएंगी.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा

कर्क राशि:
मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं. जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे. दिन करियर के लिहाज़ से अनुकूल है. संयम से काम लें और लाभ के अवसरों को न गवाएं.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीला

सिंह राशि:
इस सप्ताह व्यापार में लाभ के कई मौके मिलेंगे. पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा. सोच-समझकर फैसले लेना लाभदायक रहेगा.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: लाल

कन्या राशि:
कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं. विवाह योग्य लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला

तुला राशि:
दिन की शुरुआत व्यस्त रहेगी लेकिन पारिवारिक सुख मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यापार में नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं, जल्दबाज़ी से बचें.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा

वृश्चिक राशि:
कारोबार में धन की आवश्यकता पड़ सकती है. सतर्कता और स्थिरता से लाभ मिलेगा. संतान से सुखद समाचार मिलेंगे, मन प्रसन्न रहेगा.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला

धनु राशि:
व्यापार में लंबे समय बाद गति आएगी. पारिवारिक सहयोग से नई संभावनाएं बनेंगी. कार्यक्षेत्र में विस्तार के संकेत हैं, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: पीताम्बरी

मकर राशि:
कार्यक्षेत्र में ज़िम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं. पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा. पारिवारिक उलझनों के बीच रचनात्मक कार्य संतोष देंगे.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: काला

कुंभ राशि:
कम समय में कई कार्य पूरे होंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और स्थायी संपत्ति से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. नई व्यापारिक योजनाएं आरंभ होंगी.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: आसमानी

मीन राशि:
अपने स्वभाव में बदलाव लाएं. वाहन या मकान खरीदने की संभावना है. व्यापारिक यात्रा फायदेमंद होगी और संतान से संतोषजनक समाचार मिलेंगे.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >