Aaj Ka Rashifal 21 december 2024: मकर राशि वाले बुरी संगत से दूर रहें, जानें आज 21 दिसंबर 2024 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 december 2024: आज तारीख है 21 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 21 december 2024: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष
मेष राशि के जातकों को निजी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आप समय पर सभी कार्य पूर्ण कर लेंगे, जिससे आपके प्रयासों की सराहना होगी. आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा. मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. कानूनी बाधाएं समाप्त होंगी और स्थिति आपके पक्ष में रहेगी.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5

Aaj Ka Panchang 21 December 2024: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय 

वृष
व्यापारियों के लिए आज के संकेत अनुकूल नहीं हैं. वित्तीय लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि कोई आपको धोखा दे सकता है. यदि आप सतर्क नहीं रहे, तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. इसलिए पहले से ही सचेत रहें और समझदारी से निर्णय लें. थकान और कमजोरी का अनुभव होगा. विवादों से दूर रहें. धन की प्राप्ति होगी. लापरवाही न करें.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3

यहां देखें साप्ताहिक राशिफल

मिथुन
आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अनुकूल नहीं है और दुर्घटना की संभावना है. बिजली से संबंधित उपकरणों का उपयोग करते समय सावधानी बरतें और उनसे दूरी बनाए रखें. यदि आप अस्थमा के रोगी हैं, तो हमेशा इनहेलर अपने पास रखें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2

कर्क
विवाहित लोग अपने साथी के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे. समाज में आपके प्रेम संबंधों की सकारात्मक छवि बनेगी और लोग आपके रिश्ते की सराहना करेंगे. पार्टी और पिकनिक का आयोजन होगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. व्यापार और व्यवसाय के मामले में अनुकूलता बनी रहेगी.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7

सिंह
यदि आप सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताते हैं और लगातार पोस्ट करते हैं, तो आज किसी सोशल मीडिया मित्र के साथ विवाद उत्पन्न हो सकता है, जो बढ़ भी सकता है. इसलिए पहले से सतर्क रहें और बेवजह किसी के साथ झगड़े से बचें. पारिवारिक सहयोग बना रहेगा. किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, इससे आपको लाभ होगा.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6

कन्या
रिश्तों के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है, क्योंकि परिवार के किसी सदस्य की बात पर आप अनावश्यक रूप से संवेदनशील हो सकते हैं, जिससे रिश्तों में दूरी उत्पन्न हो सकती है. यदि आप खुलकर संवाद करेंगे, तो इसके सकारात्मक परिणाम अधिक होंगे. मित्रों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा. लाभ के अवसर भी मिलेंगे.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9

तुला
यदि आपने पैसे कहीं निवेश किए हैं, तो वहां से लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन इसके लिए धैर्य रखना आवश्यक है. व्यापारियों को रणनीति बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है और प्रतिस्पर्धियों की चुनौतियों का सामना करना होगा. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. कार्य में उत्साह और लगन बनी रहेगी. मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1

वृश्चिक
नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अधिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन कुछ समय के लिए कार्य का बोझ बढ़ सकता है. आप अपनी नौकरी से संतुष्ट नहीं होंगे और नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8

धनु
स्कूल के छात्र अपनी कोचिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अच्छे अंक प्राप्त करेंगे. घर में उनके कार्यों की सराहना होगी. यदि वे किसी कॉलेज में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो उनके लिए रास्ता साफ होगा. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित करें. अनावश्यक खर्चों से बचें. बुरी संगत से दूर रहें.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 7

मकर
यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं, तो आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ इस विषय पर चर्चा कर सकते हैं. उनकी सहायता से आपके रिश्ते में मजबूती आएगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे. यात्रा सुखद रहेगी. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी में शांति बनी रहेगी.
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6

कुंभ
यदि आप मीडिया या पत्रकारिता के क्षेत्र में अध्ययन कर रहे हैं, तो आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन ध्यान न देने के कारण ये आपके हाथ से निकल भी सकते हैं. नई योजनाओं को लागू करने का समय है.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9

मीन
सरकारी कर्मचारियों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाए रखना चाहिए, अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. चिंता और तनाव की स्थिति बनी रहेगी. स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो सकती है.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >