मीन राशि वाले क्रोध व वाणी पर नियंत्रण, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 24 मई 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 May 2025: आज तारीख है 24 मई 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 24 May 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज शनिवार 24 मई 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष : आत्मविश्वास एवं पराक्रम वृद्धि के कारण सफलता प्राप्त होगी. मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त होगा. बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे.शुभ अंक—7, शुभ रंग— काला

वृषभ : आज परिवार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग मिलेगा. धन प्राप्ति के अच्छे संयोग बने हैं. वाणी पर संयम बनाए रखें ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे. व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. नौकरी में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.शुभ अंक—2, शुभ रंग—नीला

आज 24 मई 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

मिथुन : पुरानी समस्याओं का अंत होगा. नौकरी में अधिकारियों से सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा. आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव विभोर करेगा.शुभ अंक—4, शुभ रंग— नारंगी

कर्क : खर्च और कर्ज आज आपकी चिंता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें. कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं. वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें. स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है.शुभ अंक—2, शुभ रंग—नीला

सिंह : आज दिन मंगलमय बीतेगा. विशेष लाभ के योग बन रहे हैं. कार्यों की पूर्णता होगी. जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा. स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषणों की खरीदारी होगी. वाहन सुख प्राप्त होगा.शुभ अंक—3 , शुभ रंग—नीला

कन्या : आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी. मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी. पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी के क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा. बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी. ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा.शुभ अंक—6 , शुभ रंग—हरा

तुला : आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है. नए अवसर प्राप्त होंगे. प्रतिस्पर्धियों को आप परास्त कर सकेंगे. भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं.शुभ अंक—2,शुभ रंग—सफेद

वृश्चिक : अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं. माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है अथवा उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. जमीन, मकान तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी से काम करें. भावुकता से बचना लाभकारी है.शुभ अंक—8,शुभ रंग— नारंगी

धनु : आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. प्रिय व्यक्तियों का साथ मिलेगा. शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा. मौज-शौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है.शुभ अंक—4, शुभ रंग— पीला

मकर : आज उन्नतिदायक दिन होगा. अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा. शत्रु पराजित होंगे. घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा. स्वजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी.शुभ अंक—, शुभ रंग— नारंगी

कुम्भ: मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा. बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी. मित्रों, सगे-संबंधियों के साथ बाहर जा सकते हैं. मागलिक प्रसंगों में उपस्थित हो सकते हैं.शुभ अंक—6 , शुभ रंग—हरा

मीन : आज वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है. पारिवारिक सदस्यों के साथ नोंकझोंक के कारण मन दुखी होगा.शुभ अंक—9 , शुभ रंग— नारंगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >