Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वाले बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 27 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 October 2025: आज सोमवार 27 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आया है. आज मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए काम पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे. वहीं कुछ जातकों को खर्च और तनाव से सतर्क रहने की जरूरत है. जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का सभी राशियों का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 27 October 2025: आज सोमवार 27 अक्टूबर का दिन मेहनत और अवसरों से भरा रहेगा. कुछ राशियों को आर्थिक लाभ के योग हैं, तो कुछ को कामकाज में अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत पड़ेगी. सितारों की चाल आपके करियर, परिवार और स्वास्थ्य पर क्या असर डालेगी, जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल.

मेष: आज मेहनत और लगन से आप अपने जरूरी काम पूरे कर लेंगे. रोजी-रोजगार के मामले में कुछ दिक्कतें सामने आ सकती हैं. आर्थिक परेशानी थोड़ा परेशान करेगी, इसलिए जोखिम वाले कामों से बचें. घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है.

वृषभ: जरूरी कामों को निपटाने में आपकी समझदारी और योजना की तारीफ होगी. व्यापार में बढ़ोतरी के संकेत हैं. घर में खुशी और शांति का माहौल रहेगा. परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है. मेहनत का पूरा फल मिलेगा.

मिथुन: आज आपको वरिष्ठ और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा. अपनी मीठी वाणी और बुद्धिमानी से आप मुश्किल काम भी आसान बना लेंगे. विरोधी परास्त होंगे और अधूरे काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और कारोबार में सफलता मिलेगी.

कर्क: उन्नति की राह पर कदम बढ़ेंगे. नई योजनाएं सफल होंगी और काम में संतोषजनक प्रगति मिलेगी. आपकी वाणी और समझदारी से अटके काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निर्माण कार्यों में लाभ मिलेगा.

सिंह: जल्दबाजी से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. समझदारी और धैर्य से हालात सुधरेंगे. आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी. निराशा दूर होगी और नए लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे.

कन्या: कोई पुराना उलझा हुआ काम सुलझ जाएगा. मेहनत से प्रतिकूल परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी. दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा. मन को शांति और सुकून मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में प्रगति होगी और शत्रुओं पर विजय पाएंगे.

तुला: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा. हर ओर से अच्छी खबरें मिलेंगी. धन आने के योग बन रहे हैं. नए अवसरों का लाभ उठाएं. घर में मांगलिक कार्य या उत्सव का माहौल रहेगा.

ये भी देखें: आज 27 अक्टूबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय 

वृश्चिक: आज मेहनत और संघर्ष थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन नतीजे अच्छे मिलेंगे. प्रभावशाली लोगों के जरिए फायदा होगा. सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा. संतान से शुभ समाचार मिलेगा.

धनु: निराशा खत्म होगी. नौकरी करने वालों को पद और सम्मान मिलेगा. राजकीय सहयोग मिल सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और धार्मिक कामों में रुचि रहेगी.

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. पुराने अधूरे काम पूरे होंगे. पद या प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग हैं. स्थायी संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा.

कुंभ: थोड़ी मेहनत से ही मनचाहा काम पूरा होगा. व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी. संतान की उन्नति से मन खुश रहेगा. धन लाभ संभव है. बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है.

मीन: सरकारी कामकाज में बदलाव हो सकता है. घरेलू खर्च बढ़ेगा जिससे मानसिक चिंता रहेगी. कार्यक्षेत्र में नए विरोधी सामने आ सकते हैं, इसलिए संयम रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >