Aaj Ka Rashifal,25 जुलाई 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 25 जुलाई 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़ें अपना आज का राशिफल...

Aaj Ka Rashifal,25 जुलाई 2023: आज तारीख है 25 जुलाई 2023 दिन  मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 25 जुलाई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन  कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

Also Read: Aaj Ka Rashifal, 25 जुलाई 2023: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें दैनिक राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोग आज के दिन अपने प्रेम जीवन में नीरसता का अनुभव करेंगे. आपका अपने साथी के प्रति आकर्षण कम होगा और कहासुनी ज्यादा होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है. प्रमाद न करें.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

Also Read: Aries Horoscope Today: आज का मेष राशिफल 25 जुलाई, कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

कॉलेज में है तो आज के दिन पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा आएगी और आप समझ नही पाएंगे कि क्या किया जाए. ऐसे में किसी अपने का मार्गदर्शन बहुत काम आ सकता है.जल्दबाजी में कोई काम न करें. पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

Also Read: Taurus Horoscope Today: आज का वृषभ राशिफल 25 जुलाई, आप मौसम के अनुसार थोड़ा शिथिल महसूस कर सकते हैं
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज के दिन ज्यादा काम तो मिलेगा लेकिन भविष्य की दृष्टि से यह शुभ फल देने वाला होगा. आगे चलकर आपको अपने परिश्रम का उचित फल भी मिलेगा.व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में कमी रह सकती है. दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है. व्यर्थ भागदौड़ रहेगी.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

Also Read: Gemini Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल 25 जुलाई, किसी प्रभावशाली व्यक्तियों से आपकी मुलाकात हो सकती है
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

यदि आप व्यापारी है तो आज आप अपना पैसा कुछ क्षेत्रों में निवेश करेंगे. नौकरी करने वालों के लिए काम का बोझ तो कम होगा लेकिन आप किसी और क्षेत्र में नौकरी ढूंढने का प्रयास करेंगे.किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें. भ्रम की स्थिति बन सकती है.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

Also Read: Kark Horoscope Today: आज का कर्क राशिफल 25 जुलाई, आपको बड़े भाई या पिता का सहयोग भी मिल सकता है
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

यदि कई दिनों से कहीं बाहर घूमने नहीं गए है तोआज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते है.संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. झंझटों से दूर रहें. घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी.

शुभ रंग:
मैरून

शुभ अंक:
7

Also Read: Leo Horoscope Today: आज का सिंह राशिफल 25 जुलाई, आपको योग्य लोगों के साथ संबंध स्थापित कर सकते हैं
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

किसी मित्र के साथ कुछ नया शुरू करने का सोच सकते है. विदेशी भाषा सीखने का कोर्स भी ज्वाइन कर सकते है. कहीं से धन लाभ मिलने के भी संकेत है.जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

Also Read: Virgo Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 25 जुलाई, स्टूडेंट्स को सीनियर्स से पूरी मदद मिलेगी
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

यदि आप किसी के साथ कुछ समय या महीनों से प्रेम संबंध में है तो आज के दिन आप अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे. आप दोनों एक-दूसरे के साथ ही आगे का जीवन व्यतीत करने का निर्णय करेंगे.अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

Also Read: Libra Horoscope Today: आज का तुला राशिफल 25 जुलाई, आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कुछ बातों को लेकर मन आशंकित तो रहेगा लेकिन किसी अपने के द्वारा उस शंका का समाधान भी कर दिया जाएगा. शाम के समय शांति का अनुभव करेंगे.कीमती वस्तु गुम हो सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

Also Read: Scorpio Horoscope Today: आज का वृश्चिक राशिफल 25 जुलाई, किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए उत्तम रहने वाला है. सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे तथा उनकी ओर से आपके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास भी किया जाएगा.प्रतिद्वंद्विता कम होगी. शत्रु सक्रिय रहेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

Also Read: Sagittarius Horoscope Today: आज का धनु राशिफल 25 जुलाई, अचानक से आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

प्रेम संबंधों के बारे में आप अपने घरवालो से बात कर सकते है या घर के किसी सदस्य के साथ इस बात को साझा कर सकते है. बाद में उसी सदस्य के द्वारा आपकी इसमें सहायता की जाएगी.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

Also Read: Capricorn Horoscope Today: आज का मकर राशिफल 25 जुलाई, आज आप खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से इतना अच्छा नही रहेगा. किसी चीज़ से जलन या एलर्जी की समस्या हो सकती है. आँखों में भी जलन का अनुभव करेंगे या आखों से जुड़ी कोई अन्य समस्या परेशान कर सकती है.कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे. कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

Also Read: Aquarius Horoscope Today: आज का कुम्भ राशिफल 25 जुलाई, कार्यस्थल पर वाद-विवाद में न उलझें
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

सोशल मीडिया पर किसी के साथ बातचीत शुरू होगी और वे आपके अच्छे मित्र भी बन सकते है. ऐसे में शुरुआती समय में ही निजी जानकारी साझा ना करे और पहले उनके बारे में अच्छे से जान ले अन्यथा बाद में आपके लिए ही समस्या होगी.दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. लाभ में वृद्धि होगी. प्रसन्नता रहेगी.

शुभ रंग:
नीला

शुभ अंक: 4

Also Read: Pisces Horoscope Today: आज का मीन राशिफल 25 जुलाई, आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >