आज का राशिफल, 15 नवंबर 2022: मेष, कन्या, मकर समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल

आज का राशिफल, 15 नवंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, जानें अपना राशिफल ...

मेष
किसी के बारे में कुछ ऐसी बात पता चलेगी जो आपको निराश करेगी. ऐसे में उनसे सीधे बात करे और कोई गलतफहमी को मन में ना आने दे.व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बेचैनी रहेगी. प्रयास सफल रहेंगे. धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे. सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी.

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

Also Read: Aries Horoscope Today: आज का मेष राशिफल 15 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
वृष

परिवार के लोग आपसे खुश दिखाई देंगे और आपको अपने भाई-बहनों का भरपूर साथ मिलेगा. विवाह हो चुका हैं तो अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करेंगे.यात्रा मनोरंजक रहेगी. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा. धन प्राप्ति सुगम होगी.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 6

Also Read: Taurus Horoscope Today: आज का वृषभ राशिफल 15 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मिथुन

पेट संबंधी समस्या हो सकती हैं, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचे और घर का पौष्टिक आहार ही ग्रहण करें. स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे.जल्दबाजी से चोट लग सकती है. दूर से शोक समाचार मिल सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है.नौकरी में कार्यभार रहेगा. भागदौड़ रहेगी. आय होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 6

Also Read: Gemini Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल 15 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कर्क

आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए उत्तम हैं इसलिये चाहे आप विवाहित हैं या रिलेशन में, अपने पार्टनर को समय दे और उनके साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सके तो वह भी करे.कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. थकान व कमजोरी रह सकती है. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. निवेश में जल्दबाजी न करें.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

Also Read: Kark Horoscope Today: आज का कर्क राशिफल 15 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
सिंह

धन संबंधी योग हैं और यदि पैसा कही निवेश किया हैं जैसे कि प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में तो वहां से लाभ मिल सकता हैं. घर में खुशी का माहौल रहेगा.पुराना रोग उभर सकता है. दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है. व्यर्थ भागदौड़ रहेगी. किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी. अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे. प्रयास अधिक करना पड़ेंगे.

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 3

Also Read: Leo Horoscope Today: आज का सिंह राशिफल 15 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कन्या

कोई अपना आपसे नाराज़ हो सकता हैं लेकिन शायद आपको इसका आभास ना हो. ऐसे में अपनी वाणी को सकारात्मक रखे और क्रोध करने से बचे.जल्दबाजी न करें. कोई समस्या खड़ी हो सकती है. शरीर शिथिल हो सकता है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी.

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 7

Also Read: Virgo Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 15 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
तुला

दोपहर को किसी कारणवश स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता हैं और सिर दर्द की शिकायत भी रह सकती है. कोई चिंता सता रही हैं तो उसे किसी अपने के साथ अवश्य साँझा करे.धनहानि संभव है, सावधानी रखें. किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. विवाद से बचें. शत्रु शांत रहेंगे.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 3

Also Read: Libra Horoscope Today: आज का तुला राशिफल 15 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
वृश्चिक

कामकाज में लापरवाही भारी पड़ सकती हैं इसलिये थोड़ा सजग रहे और मन लगाकर काम करे. ऑफिस में आपको लेकर राजनीति भी हो सकती है.अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. बात बढ़ सकती है. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी. तनाव रहेगा.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

Also Read: Scorpio Horoscope Today: आज का वृश्चिक राशिफल 15 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
धनु

व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन कामकाज का बोझ भी अधिक होगा. परिवार का पूरा साथ मिलेगा जिस कारण मन आनंदित रहेगा.शत्रु सक्रिय रहेंगे. शारीरिक कष्‍ट संभव है. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा.

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 5

Also Read: Sagittarius Horoscope Today: आज का धनु राशिफल 15 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मकर

दोस्तों में से किसी से सरप्राइज मिल सकता है. छात्रों के लिए आज का दिन बहुत शुभ हैं और अपनी मेहनत का फल उन्हें आज के दिन मिलता हुआ दिखाई देगा.धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी. नई योजना बनेगी. तत्काल लाभ नहीं होगा. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा. मान-सम्मान मिलेगा.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1

Also Read: Capricorn Horoscope Today: आज का मकर राशिफल 15 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कुंभ

कुछ दिनों से यदि आप किसी जॉब की तलाश में हैं तो आज उसके लिए अच्छा संकेत हैं. किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दे और उस पर अपनों से बड़ो से विचार-विमर्श अवश्य कर ले.पूजा-पाठ में मन लगेगा. किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है. कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे. नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 8

Also Read: Aquarius Horoscope Today: आज का कुम्भ राशिफल 15 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मीन

आज के दिन कुछ अनहोनी घटित हो सकती हैं और आप उसके लिए स्वयं को उत्तरदायी मान सकते हो. ऐसे में उदास होने की बजाए उसे एक चुनौती की तरह लेते हुए हल करने का प्रयास करें.घर में अतिथियों का आगमन होगा. व्यय होगा. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में संतोष रहेगा. निवेश शुभ रहेगा.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 6

Also Read: Pisces Horoscope Today: आज का मीन राशिफल 15 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
संपर्क सूत्र – 08986778277, 07001817818

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >