धनु राशि वालों का फिजूल पैसा खर्च हो सकता है, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 13 मई 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 May 2025: आज तारीख है 13 मई 2025 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 13 May 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज रविवार 13 मई 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

 मेष-
आज आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा.घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा.वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे.
शुभ अंक—4 शुभ रंग— लाल  

आज 13 मई 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय 

वृष-
आज आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं.यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा.
शुभ अंक—7 शुभ रंग— बैंगनी  

मिथुन राशि-
आज स्वास्थ्य में सुधार होगा.ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें.आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे.सड़क पार करते वक़्त सावधान रहें.
शुभ अंक—2 शुभ रंग— काला  

कर्क राशि-
आज ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें.सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा.परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी.
शुभ अंक—8, शुभ रंग— गुलाबी  

सिंह राशि-
आज नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है.भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे.आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
शुभ अंक—1, शुभ रंग— लाल  

कन्या राशि-
आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं.वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर यह दिन वाक़ई बहुत बढ़िया है.बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है.  
शुभ अंक—7 शुभ रंग— हरा  

तुला-
आज किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न लेगे.पारिवारिक वातावरण में क्लेश की मात्रा अधिक रहेगी.परंतु मध्याहन के बाद परिवारजनों तथा भाई- बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएँगे.घर में प्रेममय समय रहेगा.
शुभ अंक—4 शुभ रंग— नारंगी  

वृश्चिक-
आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी है.कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी. शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे,इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा.
शुभ अंक—2 शुभ रंग—ग्रे  

धनु-
आज घर में तथा व्यवसायिक स्थल पर कार्यभार रहेगा.आवश्यक अधिक खर्च या निरर्थक खर्च हो सकता है.मन में व्यग्रता रहेगी.क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाय.इसका ध्यान रखे.
शुभ अंक— 9 शुभ रंग— काला  

मकर-
आज स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे.पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा.शुभ प्रसंग में जाने का अवसर प्राप्त होगा. वैवाहिक जीवन में आनंद छाया रहेगा.आज बौद्धिक आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा.
शुभ अंक—7 शुभ रंग— काला  

कुंभ-
आज का दिन सब तरह से लाभप्रद है.सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उस के फलस्वरुप मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी.विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से दिन के आनंद में भी अभिवृद्धि होगी.घर का वातावरण कलुषित न हो ध्यान रखें.
शुभ अंक—३  शुभ रंग—हरा

मीन-
आज किसी परोपकार का कार्य आप के द्वारा होगा.उच्च अधिकारीगण आप के कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे. व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग है.पिता और बडों के आशीर्वाद और उनसे लाभ भी मिलेगा.आय में वृद्धि होने की भी संभावना है.
शुभ अंक—6 शुभ रंग— सफेद  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >