आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2022: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल

आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, जानें अपना राशिफल...

मेष

यात्रा लाभदायक रहेगी. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे.प्राइवेट जॉब करते है तो ऑफिस में कुछ लोग आपसे ईर्ष्या की भावना रख सकते है. उनके द्वारा आपके बारे में भ्रांति फैलाने का भी प्रयास किया जायेगा. ऐसे में आप ऑफिस की पॉलिटिक्स से खुद को दूर रखेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा.

लकी नंबर  2
 लकी कलर  ग्रे

Also Read: Horoscope Today: आज का मेष राशिफल 25 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
वृष

फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. बजट बिगड़ेगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी. लेन-देन में सावधानी रखें. आज के दिन आपका अपने प्रेमी के साथ मिलना होगा और आप उनके साथ अच्छा समय बिता पाएंगे. दोनों के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ेगा तथा पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी.

 लकी नंबर  7
 लकी कलर मैरून

Also Read: Horoscope Today: आज का वृषभ राशिफल 25 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मिथुन

यदि आप व्यापारी है और कुछ दिनों से व्यापार मंदा चल रहा है तो आज आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है. यदि आपने आज के दिन अच्छे से काम किया तो बात बन जाएगी और व्यापार को एक नयी गति मिलेगी.

 लकी नंबर  6
 लकी कलर आसमानी

Also Read: Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल 25 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कर्क

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है. यात्रा लाभदायक रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रो को अपनी पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है. उनका अपनी पढ़ाई से मोहभंग भी हो सकता है तथा वे अपना करियर किसी और क्षेत्र में बनाने का विचार कर सकते है.

लकी नंबर  9
लकी कलर संतरी

Also Read: Horoscope Today: आज का कर्क राशिफल 25 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
सिंह

घर में वैसे तो सबकुछ सुख-शांति से रहेगा और किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी लेकिन किसी अपने के साथ वैचारिक मतभेद सामने आ सकते है. यदि आपने ठंडे दिमाग से काम नही लिया तो यह मतभेद आगे चलकर एक बड़ी समस्या खड़ी कर सकते है.

 लकी नंबर  1
लकी कलर  हरा

Also Read: Horoscope Today: आज का सिंह राशिफल 25 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कन्या

घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है यदि आपके भाई या बहन है तो किसी तीसरे के द्वारा आप दोनों के रिश्तो के बीच कड़वाहट पैदा करने की कोशिश की जाएगी. इसके लिए किसी पुरानी बात का सहारा लिया जायेगा. इसलिये पहले से ही इस बात को लेकर सावधान रहे.

 लकी नंबर 8

 लकी कलर  श्वेत

Also Read: Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 25 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
तुला

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. बड़ा काम करने का मन बनेगा.यदि आपके विवाह को कुछ ही समय हुआ है तो आज आप अपने पार्टनर के प्रति ज्यादा लगाव महसूस करेंगे. दोनों का एक-दूसरे के प्रति आकर्षण का भाव आएगा और दोनों ही एक-दूसरे को ज्यादा समय दे पाएंगे.

लकी नंबर  7
 लकी कलर  स्लेटी

Also Read: Horoscope Today: आज का तुला राशिफल 25 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
वृश्चिक

दूर से बुरी खबर मिल सकती है. दौड़धूप अधिक होगी. बेवजह तनाव रहेगा. किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. फालतू बातों पर ध्यान न दें.यदि आप 11वीं या 12वीं में है तो आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है. अध्यापकों से उचित सहयोग प्राप्त होगा और मित्रों से भी सहायता मिलेगी.

 लकी नंबर
 6
 लकी कलर  केसरी

Also Read: Horoscope Today: आज का वृश्चिक राशिफल 25 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
धनु

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी. स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है. यदि आप सिंगल है और किसी जीवनसाथी की तलाश में है तो आज के दिन सोशल मीडिया पर किसी के साथ सकारात्मक बातचीत शुरू हो सकती है जो धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल जाएगी.

लकी नंबर
 4
 लकी कलर नीला

Also Read: Horoscope Today: आज का धनु राशिफल 25 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मकर

व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा. व्यर्थ समय न गंवाएं. पूजा-पाठ में मन लगेगा. कानूनी अड़चन दूर होगी. जल्दबाजी से हानि संभव है.दिन में कुछ बातों को लेकर तनाव रह सकता है जिस कारण नींद कम आने, बेचैनी रहने या कुछ ऐसी समस्याएं परेशान कर सकती है. इन सबसे मुक्ति पाने के लिए किसी अपने से खुलकर बात करे और उन्हें सब बताये.

 लकी नंबर 9
लकी कलर  पीला

Also Read: Horoscope Today: आज का मकर राशिफल 25 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कुंभ

योजना फलीभूत होगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. मित्रों की सहायता कर पाएंगे. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन उत्तम परिणाम देने वाला रहेगा और दोनों के बीच रिश्तो में गर्माहट बनी रहेगी. ऐसे में धैर्य से काम ले और कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही करे.

 लकी नंबर 5
लकी कलर  गुलाबी

Also Read: Horoscope Today: आज का कुम्भ राशिफल 25 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मीन

पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा.सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने काम को लेकर सचेत होंगे और मन लगाकर अध्ययन करेंगे. इसका परिणाम उन्हें जल्द ही मिलेगा. स्कूल में पढ़ रहे छात्रो को अपने पिता का सहयोग प्राप्त होगा और उनके द्वारा उचित मार्गदर्शन किया जायेगा.

लकी नंबर 3
 लकी कलर  भूरा

Also Read: Horoscope Today: आज का मीन राशिफल 25 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
संपर्क सूत्र – 08986778277, 07001817818

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >