धनु राशि वालों को मित्रों का सहयोग मिलेगा, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 20 मई 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 May 2025: आज तारीख है 20 मई 2025 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 20 May 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज मंगलवार 20 मई 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष राशि: आज आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रबल संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और पत्नी का भरपूर सहयोग मिलेगा. नई दोस्ती करने से पहले सामने वाले की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें. प्रियजनों और पुराने मित्रों से मिलना सुखद रहेगा. रचनात्मकता में वृद्धि होगी. शुभ अंक: 8 शुभ रंग: गुलाबी

वृषभ राशि: आज गोपनीय बातों को साझा करने से बचें. भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. संतान से शुभ समाचार मिल सकता है. नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है. प्रेम संबंधों को विवाह या स्थायित्व की दिशा में ले जाने का उत्तम समय है. शुभ अंक: 2 शुभ रंग: नीला

मिथुन राशि: आज आत्मचिंतन का दिन है, बुरी आदतों को छोड़ने का उत्तम अवसर मिलेगा. साझेदारी से लाभ होगा. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. अनावश्यक खर्च से बचें. नकारात्मक विचार मन को विचलित कर सकते हैं. वाहन सावधानी से चलाएं और सौम्यता बनाए रखें. शुभ अंक: 7 शुभ रंग: हरा

कर्क राशि : जीवनसाथी के साथ हल्का विवाद हो सकता है. वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखें. पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. किसी मित्र के माध्यम से नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है. शुभ अंक: 8 शुभ रंग: मैरून

सिंह राशि : आज का दिन सफलता और प्रसन्नता से भरपूर रहेगा. व्यापार में लाभ और नई योजनाओं का लाभ मिलेगा. धार्मिक यात्रा या पूजन का योग है. मित्रों और परिजनों से मिलना-मिलाना मन को प्रसन्न करेगा. कार्यों में जल्दबाजी से बचें. शुभ अंक: 8 शुभ रंग: मैरून

कन्या राशि: पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा. उत्साह और सतर्कता से कार्यों में सफलता मिलेगी. पुराने विरोधी आज सहयोगी बन सकते हैं. जीवनसाथी के निर्णयों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें. शुभ अंक: 7 शुभ रंग: नीला

तुला राशि: करियर को लेकर गंभीर रहें. जीवनसाथी से प्रेम और समर्थन प्राप्त होगा. आज आलस्य अधिक रहेगा. घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. निवेश से पहले विचार-विमर्श आवश्यक है. मानसिक अशांति महसूस हो सकती है, एक छोटी यात्रा से राहत मिल सकती है. शुभ अंक: 2 शुभ रंग: भूरा

वृश्चिक राशि : आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. शिक्षा में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. यात्राएं थकान दे सकती हैं, परंतु लाभदायक सिद्ध होंगी. शुभ अंक: 8 शुभ रंग: मैरून

धनु राशि : आज मन प्रसन्न रहेगा. खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. पिता से मतभेद हो सकते हैं, परंतु मित्रों का सहयोग मिलेगा. गृहसुख में वृद्धि होगी. जीवनसाथी धूम्रपान जैसी आदतों से मुक्ति का प्रेरणास्रोत बन सकता है. शुभ अंक: 7 शुभ रंग: हरा

मकर राशि : धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. विदेश यात्रा का योग बन सकता है. परिवार की भावनाओं को समझें और क्रोध पर नियंत्रण रखें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आपकी आकर्षक बातें लोगों को प्रभावित करेंगी. शुभ अंक: 2 शुभ रंग: नीला

कुम्भ राशि: दिन कुछ थकान भरा हो सकता है. परिश्रम अधिक रहेगा, परंतु परिणाम संतोषजनक मिलेंगे. पुराने मित्रों से पुनः संपर्क बनेगा. अटके हुए धन मिलने की संभावना है. परिजनों से थोड़ी कहासुनी हो सकती है, संवाद से स्थिति सुधरेगी. शुभ अंक: 8 शुभ रंग: गुलाबी

मीन राशि : आज व्यवहार में थोड़ी सख्ती रह सकती है. मानसिक संतुलन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य भी मजबूत दिखता है. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. कोई बड़ा निर्णय टालें. नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें. शुभ अंक: 9 शुभ रंग: आसमानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >