कुंभ राशि वालों को नई समस्या का सामना करना पड़ेगा, देखें आज 17 अप्रैल 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 April 2025: आज तारीख है 17 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 17 April 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज सोमवार 17 अप्रैल 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष- आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, और भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा और व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी. चारों ओर खुशी और उत्साह का माहौल बनेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नए वाहन खरीदने का अवसर भी मिलेगा.

आज 17 अप्रैल 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय 

वृष- कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी. आपके द्वारा निर्धारित कार्य पूरे होंगे, जिससे भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. उद्योग और व्यापार में सफलता प्राप्त होगी. अधिकांश समय मनोरंजन में व्यतीत होगा और संतान से शुभ समाचार मिलेंगे.

मिथुन- मेहनत और प्रयास से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निर्माण कार्य में प्रगति होगी. धन लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे और नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है. नौकरी में आपके कार्य की सराहना होगी और राज्य से समर्थन प्राप्त होगा.

कर्क- अचानक से काम बनेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा. नए लोगों से संपर्क होगा और महिला मित्र के माध्यम से लाभ मिलेगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे और गृह, भूमि, तथा वाहन का सुख मिलेगा, साथ ही सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी.

सिंह-आज का दिन बहुत ही सकारात्मक और प्रगति के लिए अनुकूल रहेगा. विपरीत परिस्थितियों में सुधार होगा, सामाजिक और सामयिक विकास की संभावनाएं हैं, और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. मानसिक शक्तियों में वृद्धि होगी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. घरेलू समस्याओं का समाधान होगा.

कन्या-व्यापार और व्यवसाय में प्रगति देखने को मिलेगी. कार्य में सफलता प्राप्त होगी. धन के आगमन के अवसर बढ़ेंगे, इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और रिश्तेदारों का आना-जाना बना रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा.

तुला- आपकी योजनाओं के अनुसार कार्यों की संख्या कम हो सकती है. नौकरी में स्थानांतरण या अधिकारियों के साथ मतभेद की संभावना है. कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन आर्थिक समस्याएं हल होंगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा.

वृश्चिक- संतान, परिवार और मित्रों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, नई व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक लाभ होगा. नौकरी में पदोन्नति की संभावना है और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

धनु-आज का दिन आपके लिए उन्नति का संकेत लेकर आएगा. निराशा का अंत होगा, और आपकी विद्या, बुद्धि तथा प्रतिभा में वृद्धि होगी. जो कार्य बिगड़ गए थे, वे अब सही दिशा में आगे बढ़ेंगे. आप प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित होंगे. परिवार में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा.

मकर-थोड़े से प्रयास से ही आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे. वाहन और यात्रा का सुख मिलेगा. धन के लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे, और संतान की प्रगति से आपका उत्साह बढ़ेगा. आपकी सेहत अच्छी रहेगी, और आपकी पुरानी इच्छाओं की पूर्ति होने की संभावना है.

कुंभ-आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी, जिससे शारीरिक कष्ट और वाहन दुर्घटना का भय उत्पन्न होगा. खर्च में वृद्धि होगी. किसी नई समस्या का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता से आप इसे सुलझा लेंगे. संतान से संबंधित समस्याएं हल होंगी और बकाया राशि प्राप्त होगी.

मीन-आपको घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक चिंता बढ़ेगी. दुष्ट लोगों की संगति से कलह उत्पन्न होगी और मानसिक तनाव बना रहेगा. व्यापार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए जिम्मेदारियों वाले कार्यों में सावधानी बरतें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >