तुला राशि वालों के परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 12 मई 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 may 2025: आज तारीख है 12 मई 2025 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज रविवार 12 मई 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष-
आज गृहस्थजीवन में भी आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा. ऊपरी अधिकारी की प्रसन्नता आप पर रहेगी. पदोन्नति होने की भी संभावना है. आर्थिक योजनानुसार आर्थिक लाभ भी मिलेगा.व्यावसायिक स्थल पर आज ऊपरी अधिकारियों के साभ प्रेम से कार्य संपन्न करे.
शुभ अंक—4 शुभ रंग— श्वेत

आज 12 मई 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

वृषभ-
आज मित्रों के साथ प्रवास- पर्यटन का आयोजन होगा.अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्रालंकार उपलब्ध होंगे.मध्याहन के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक बनेंगे.धन के खर्च में वृद्धि होगी.आज प्रातः ध्यान करे.ध्यान से मन को शांति प्राप्त होगी.
शुभ अंक—2 शुभ रंग— हल्का नीला  

मिथुन-
आज व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा.मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे.पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा.प्रतिस्पर्धीयों को भी अधिक लाभ प्राप्त मिलेगा.शारीरिक और मानसिक रूप से पुरे दिन आप स्वस्थ रहेंगे.
शुभ अंक—5 शुभ रंग—ग्रीन

कर्क-
आप बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है.सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा.भागीदारों से भी लाभ होगा.पेट सम्बंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है.सहकार्मियों का सहयोग मिलने के बाद आनंद महसूस करेंगे.
शुभ अंक—9 शुभ रंग— उजला    

सिंह-
आज परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा.मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा.व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है.नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है. प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी.
शुभ अंक—6 शुभ रंग— हरा  

कन्या-
आज भाग्यवृद्धि होगी.सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा.परंतु मध्याहन के बाद आप के मन पर उदासी छाई रहेगी.शारीरिक रूप से भी स्वस्थता का अनुभव होगा. पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहेगा.चित शांत रखकर आगे बढे.
शुभ अंक— 7, शुभ रंग— भूरा  

तुला राशि-
आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है.लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें. परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे,स्वास्थ्य अच्छा होगा.
शुभ अंक—3 शुभ रंग— सफेद  

वृश्चिक राशि-
आज सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है. बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएँ तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन ख़ुशनुमा हो जाएगा.
9 शुभ रंग— हल्का पीला  

धनु-
आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी वहीँ खर्च भी बढ़ सकते है.विशेष प्रयास करने पड़ेंगे.आज अपना धन किसी को उधार ना दें या अगर किसी विषम परिस्थिति में देना पड़े तो उसे जल्दी वापस मिलने की उम्मीद ना रखें.
शुभ अंक—5 शुभ रंग— सफेद  

मकर-
आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी.जीवन साथी से सम्बन्ध थोड़े बेहतर होंगे.विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छा लाभ का योग है.कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें.उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय ना लें.
शुभ अंक—2 शुभ रंग— हरा  

कुम्भ-
आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे.कई अपने पसंदीदा विषय में महारत हासिल करने का निर्णय लेंगे.
शुभ अंक—7 शुभ रंग— काला  

मीन-
आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे.नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा.परिवार में सुख शांति रहेगी.
शुभ अंक— 4, शुभ रंग— लाल  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >