Aaj Ka Rashifal,23 मार्च 2023: मेष, तुला, मकर समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 मार्च  2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़ें अपना आज का राशिफल...

Aaj Ka Rashifal,23 मार्च  2023: आज तारीख है 23 मार्च  2023 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन  कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष

व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा. बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी. कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी. अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं.
शुभ अंक— 9 शुभ रंग— पीला

Also Read: Aries Horoscope Today: आज का मेष राशिफल 23 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
वृषभ

अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखे. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी. जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी. प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे.
शुभ अंक—2

शुभ रंग— ब्लू

Also Read: Taurus Horoscope Today: आज का वृषभ राशिफल 23 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मिथुन

अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे. आज व्यापारिक मामलों में जवाबदेही बढ़ने वाली है. संतान पर विशेष ध्यान दें. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
शुभ अंक— 9

शुभ रंग— पीला

Also Read: Gemini Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल 23 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कर्क

बातें कम और काम ज्यादा करें. कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी. वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं. व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा.
शुभ अंक— 1

शुभ रंग— हरा

Also Read: Kark Horoscope Today: आज का कर्क राशिफल 23 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
सिंह

अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं. संभल जाएं. कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें. संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी. आज भागदौड़ अधिक रहेगी.
शुभ अंक— 5

शुभ रंग— गुलाबी

Also Read: Leo Horoscope Today: आज का सिंह राशिफल 23 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कन्या

आपके विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी. परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे. किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा. वाहन सतर्कता से चलाएं.
शुभ अंक— 4

शुभ रंग— सफ़ेद

Also Read: Virgo Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 23 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
तुला

आप की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी. परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कार्य विस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा.
शुभ अंक— 7

शुभ रंग— नीला

Also Read: Libra Horoscope Today: आज का तुला राशिफल 23 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
वृश्चिक

आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें. किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी. संत समागम होगा. दिखावे एवं आडंबरों से बचे. पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी. कर्ज लेने से बचें.
शुभ अंक— 7

शुभ रंग— नीला

Also Read: Scorpio Horoscope Today: आज का वृश्चिक राशिफल 23 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
धनु

नौकरी में पदोन्नति एवम् तबादले के योग हैं. परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा. लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें परीक्षा में सफलता मिलेगी.
शुभ अंक— 8

शुभ रंग— मैरून

Also Read: Sagittarius Horoscope Today: आज का धनु राशिफल 23 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मकर

अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें, अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे. लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी. संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.
शुभ अंक— 3

शुभ रंग— आसमानी

Also Read: Capricorn Horoscope Today: आज का मकर राशिफल 23 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कुंभ

अपने राजनितिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा. नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा. पदोन्नति होने की संभावना है. सामाजिक कार्यों में खर्च होगा.
शुभ अंक—2

शुभ रंग— ब्लू

Also Read: Aquarius Horoscope Today: आज का कुम्भ राशिफल 23 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मीन

अपने बलबूते पर काम करें. दूसरों के भरोसे न रहें. कार्यस्थल पर व्यवहारकुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे. अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है. पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा.
शुभ अंक— 9

शुभ रंग— पीला

Also Read: Pisces Horoscope Today: आज का मीन राशिफल 23 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >